योगी सरकार ने बनाया निवेश व विकास का नया मॉडल, विभागों के चक्कर घटे, मंजूरियां हुईं तेज

On
अर्चना सिंह Picture



लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब "बॉटलनेक" से "ब्रेकथ्रू" राज्य में परिवर्तित हो चुका है। राज्य सरकार ने प्रशासनिक बाधाओं, पुरानी प्रक्रियाओं और जटिल अनुमतियों की संस्कृति को बदलते हुए निवेश और विकास के लिए एक नया मॉडल खड़ा करने में सफलता हासिल की। “मिनिमम गवर्नमेंट–मैक्सिमम गवर्नेंस” के सिद्धांत को व्यवहार में उतारते हुए नीतियों, प्रक्रियाओं और डिजिटल प्रणालियों को इस तरह जोड़ा गया कि उद्योग, निवेशक और आम नागरिके, तीनों को सीधा लाभ हुआ। विभागों के चक्कर लगाने की परंपरा ध्वस्त हुई, त्वरित मंजूरी की व्यवस्था स्थापित की गई और शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनी।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में छलांग

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने 2017-18 में 12वें स्थान से आगे बढ़ते हुए 2019 में दूसरा स्थान हासिल किया। वर्ष 2022 और 2024 में राज्य को ‘टॉप अचीवर’ का दर्जा मिला, जबकि लॉजिस्टिक्स रैंकिंग में भी राज्य लगातार ‘अचीवर्स’ की श्रेणी में रहा। वाणिज्य एवं उद्योग श्रेणी में गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2021 में उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर रहा, यानी सुधार केवल कागज़ों पर नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर मान्य और मापनीय रहे। यही नहीं, सरलीकरण और भूमि प्रशासन में उत्तर प्रदेश को ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया, जिसने निवेश के रास्ते की पारंपरिक बाधाओं को हटाने में बड़ी भूमिका निभाई।

डिजिटल सिंगल विंडो सिस्टम बना गेमचेंजर

‘निवेश मित्र’ पोर्टल ने प्रदेश में औद्योगिक मंजूरियों की पूरी तस्वीर बदल दी। 45 विभागों की 525 से अधिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गईं, 20 लाख से अधिक स्वीकृतियां डिजिटल रूप से जारी हुईं और 97% से अधिक आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण हुआ। उपयोगकर्ताओं में 96% संतोष दर्ज होना इस व्यवस्था की विश्वसनीयता का प्रमाण है। अब निवेश मित्र 3.0 विकसित किया जा रहा है, जो एआई आधारित डैशबोर्ड, रीयल-टाइम ट्रैकिंग, स्वचालित सूचनाओं और राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम से एकीकृत व्यवस्था के साथ अगले स्तर का स्मार्ट गवर्नेंस मॉडल प्रस्तुत करेगा।

नियामक अनुपालन का सरलीकरण

उद्योग जगत की सबसे बड़ी शिकायत, जटिल अनुपालन प्रणाली को योगी सरकार ने व्यवस्थित तरीके से संशोधित किया। 65 विभागों में 4,675 अनुपालन कम किए गए। 4,098 अनुपालनों का डिजिटलीकरण एवं सरलीकरण किया गया। 577 अनुपालन अपराधमुक्त (डीक्रिमिनलाइज) किए गए। 948 पुराने अधिनियम/नियम/विनियम निरस्त किए गए। इसके साथ ही, ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता समाप्त हुई, 20 से कम कर्मचारियों वाली दुकानों के लिए पंजीकरण आवश्यकता हटाई गई और श्रम, अग्निशमन, परिवहन, विधिक माप विज्ञान में अपराधों की कम्पाउंडिंग व्यवस्था लागू कर व्यवसाय-हितैषी वातावरण बनाया गया।

उद्योग स्थापना से बदली जमीनी तस्वीर

राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार एक्सप्रेस वे, डिफेंस कॉरिडोर, औद्योगिक पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर और लॉजिस्टिक्स हब, इन सबने उत्तर प्रदेश को उभरते औद्योगिक पावरहाउस के रूप में स्थापित किया है। नए निवेश ने रोजगार, निर्यात और एमएसएमई क्षेत्र को नई ऊर्जा दी है और वैश्विक निवेशकों का विश्वास राज्य के प्रति बढ़ा है।

उत्तर प्रदेश में सुधारों का दौर अब “नीति निर्माण” से आगे बढ़कर तेज क्रियान्वयन और परिणाम देने के चरण में प्रवेश कर चुका है। आने वाले समय में परियोजनाओं की निगरानी और भी सख्त होगी, निवेशकों को द्रुतगामी सुविधाएं मिलेंगी और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर तैयार किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

संजय सिंह का आरोप, SIR के नाम पर यूपी से 4.5 करोड़ वोटर गायब, बताया 'वोट की डकैती'

   लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
संजय सिंह का आरोप, SIR के नाम पर यूपी से 4.5 करोड़ वोटर गायब, बताया 'वोट की डकैती'

सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने अवैध खनन पर किया कड़ा प्रहार, पांच वाहन जब्त

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने अवैध खनन पर कड़ा प्रहार करते हुए पांच वाहनों को जब्त किया है।थाना बेहट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने अवैध खनन पर किया कड़ा प्रहार, पांच वाहन जब्त

मनपा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को चौतरफा झटका, करीबी नेताओं ने छोड़ा साथ

मुंबई। बीएमसी चुनाव की वोटिंग से पहले शिवसेना (यूबीटी) पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। गोरेगांव से ठाकरे...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
मनपा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को चौतरफा झटका, करीबी नेताओं ने छोड़ा साथ

तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में 5 आरोपितों को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट के जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास सायेशा चड्ढा ने फैज-ए-इलाही मस्जिद का अतिक्रमण हटाने के दौरान...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में 5 आरोपितों को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, दो शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख के आभूषण बरामद

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, दो शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख के आभूषण बरामद

उत्तर प्रदेश

संजय सिंह का आरोप, SIR के नाम पर यूपी से 4.5 करोड़ वोटर गायब, बताया 'वोट की डकैती'

   लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
संजय सिंह का आरोप, SIR के नाम पर यूपी से 4.5 करोड़ वोटर गायब, बताया 'वोट की डकैती'

सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने अवैध खनन पर किया कड़ा प्रहार, पांच वाहन जब्त

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने अवैध खनन पर कड़ा प्रहार करते हुए पांच वाहनों को जब्त किया है।थाना बेहट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने अवैध खनन पर किया कड़ा प्रहार, पांच वाहन जब्त

सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, दो शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख के आभूषण बरामद

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, दो शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख के आभूषण बरामद

मकर संक्रांति व एकादशी पर अयोध्या लेकर काशी व प्रयागराज में करोड़ाें भक्तों ने लगाई डुबकी, कल के लिए विशेष प्रबंध

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति से एक दिन पहले एकादशी पर्व पर बुधवार को राम नगरी अयोध्या से लेकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
मकर संक्रांति व एकादशी पर अयोध्या लेकर काशी व प्रयागराज में करोड़ाें भक्तों ने लगाई डुबकी, कल के लिए विशेष प्रबंध