Thursday, April 24, 2025

ग्रेटर नोएडा में शराबी पति से विवाहिता को जान का खतरा, थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना दादरी में एक महिला ने अपने पति और ससुर से जान को खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का पति और ससुर उसे परेशान करते है। आए दिन प्रताड़ित किया जाता है।

 

 

[irp cats=”24”]

 

मुज़फ्फरनगर में अवैध खनन माफियाओं व ग्रामीणों में टकराव, दोनों में चले ईंट-पत्थर, माफिया गाड़ी छोड़कर फरार

आरोप है कि शराबी पति और ससुर ने पहले मारपीट की। उसके बाद जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने उसे बचाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

गुजरात के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को महाकुंभ का निमंत्रण देने पहुंचे मंत्री कपिल देव व एके शर्मा

थाना दादरी से मिली जानकारी के अनुसार मायचा गांव निवासी मंतेश पत्नी पवन भाटी द्वारा थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, उसका पति शराबी किस्म का व्यक्ति है। शादी के बाद से ही ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जा रहा है।

 

मुज़फ्फरनगर में हिन्दू समाज उतरा सड़कों पर, बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार पर उठाई आवाज

 

आरोप है कि छह दिसंबर को उसके पति पवन भाटी और ससुर सत्येंद्र ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया गया। किसी तरह मंतेश ने खुद को पति और ससुर के चगुंल से छुड़ाया और शोर मचा दिया।

 

 

 

 

 

शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर आ गए। उसके बाद दोनों मंतेश को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट के दौरान महिला को गंभीर चोटें आई है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय