Friday, May 9, 2025

मुज़फ्फरनगर में दूल्हे ने शराब पीकर ने दे दी परिजनों को गाली, दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार

मंसूरपुर। दूल्हे ने शराब पीकर दुल्हन के परिजनों के साथ गाली गलौज कर दी। गुस्से में आकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। तभी दुल्हन के परिजनों ने बारात को बंधक बनाकर थाने में दूल्हे तथा उसके परिजनों के खिलाफ दहेज की मांग तथा गाली गलौज व मारपीट की तहरीर देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

थाना क्षेत्र के गांव सोंटा निवासी शिवानी पुत्री रमेश की शादी मुजफ्फरनगर निवासी अमरीश पुत्र राजेश के साथ तय हुई थी। शिवानी की माता तथा पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसका भाई ही उसकी शादी करा रहा था।

शुक्रवार की रात्रि शिवानी की बारात आई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था इसी बीच दूल्हे ने शराब पीकर शिवानी के परिजनों के साथ गाली गलौज कर दी। दूल्हे को शराब पिए हुए देखकर दुल्हन को गुस्सा आ गया और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के परिजनों ने तुरंत बारात को बंधक बना लिया और थाने पहुंच गए।

दुल्हन शिवानी के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था। इसके बाद भी दूल्हे ने बुलेट मोटरसाइकिल तथा 51 हजार रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की तथा उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट भी की है। पीडि़त ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने में मौजूद थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय