Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पिता-पुत्र समेत दोनों पक्षों के पांच लोग हुए घायल

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के दाबकी गुर्जर में मामूली कहासुनी पर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें जमकर लाठी- डंडे भी चले। इसमें पिता- पुत्र समेत दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुजफ्फरनगर में शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया, कराना चाहता था वेश्यावृत्ति, पुलिस से की शिकायत

प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्वनी शर्मा पुत्र शिवओम शर्मा मंदिर से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूरी पर ही दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक लिया। पहले तो कुछ देर तक उनसे बात हुई। उसके बाद किसी बात पर अश्वनी और दूसरे पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान दूसरे पक्षों के लोगों ने अश्वनी शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। पता लगने पर उसके पिता शिवओम शर्मा, भाई कार्तिक शर्मा मौके पर पहुंचे।

मुज़फ्फरनगर में खाप चौधरी से की थी अभद्रता, कोतवाल के तबादले को लेकर होना था धरना, अफसरों ने ग्रामीणों को किया शांत

दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले। इस दौरान राॅड से भी हमला किया गया। जिसमें दूसरे पक्ष के देव शर्मा व अक्षय भी घायल हो गए। झगड़े का पता लगने पर देहात कोतवाली पुलिस गांव पहुंची। घायल अश्वनी शर्मा, शिवओम, कार्तिक, देव और अक्षय को जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में अश्वनी शर्मा सैनिक है, जो करीब 10 दिन पहले ही घर आए थे। उनकी पोस्टिंग देहरादून में है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  भाजपा नेता सुब्रत पाठक को जान से मारने की धमकी, सपा कार्यकर्ता पर लगाया आरोप

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय