माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला: 2026 से सप्ताह में कम से कम तीन दिन ऑफिस में काम अनिवार्य

On

वाशिंगटन (अमेरिका)। दुनिया की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों को अगले साल से सप्ताह में कम से कम तीन दिन कार्यालय से ही काम करना होगा। इस योजना को तीन चरणों में लागू किया जाएगा। पहला चरण 2026 में फरवरी से शुरू होगा। माइक्रोसॉफ्ट की कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य मानव संसाधन अधिकारी एमी कोलमैन ने नौ सितंबर को लिखे ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से यह सूचना साझा की। माइक्रोसॉफ्ट के दुनियाभर में 2,20,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं।

एमी कोलमैन के अनुसार, इसकी शुरुआत वाशिंगटन के रेडमंड स्थित कंपनी के मुख्यालय के पास के कर्मचारियों से होगी। सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण महामारी के बाद घर से काम करने की व्यवस्था शुरू हुई थी। ब्लॉग के अनुसार, मुख्यालय के बाद अमेरिका के अन्य स्थानों और वैश्विक कर्मचारियों के लिए यह योजना लागू की जाएगी।

ब्लॉग में कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यालय के 50 मील के दायरे में रहने वाले कर्मचारियों से फरवरी 2026 के अंत तक हफ़्ते में तीन दिन ऑफिस में काम करने की उम्मीद की जाएगी। कोलमैन ने कहा कि अमेरिका स्थिति अन्य कार्यालयों के लिए समय-सीमा और विवरण जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

उन्होंने लिखा है, '' मुझे याद है कि '90 के दशक के अंत में मैं हमेशा ऑफिस में रहती थी। लैपटॉप नहीं होते थे। ज्यादातर हॉल के ठीक नीचे के लोगों के साथ काम करती थी। जैसे-जैसे तकनीक विकसित हुई हम ज्यादा खुले, ज्यादा वैश्विक होते गए। उन तरीकों से विस्तार करने में सक्षम हुए जिनकी हमने कल्पना भी नहीं की थी। फिर महामारी ने सब कुछ बदल दिया। इसने हमें काम के बारे में अलग तरह से सोचने, पहले से कहीं अधिक जुड़ने के लिए प्रेरित किया।''

माइक्रोसॉफ्ट की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी एमी कोलमैन ने लिखा, '' कार्यपद्धति में बदलाव से हम पीछे नहीं जा रहे हैं। यह समय की मांग है। हमने जो कुछ भी सीखा है, उसका सर्वोत्तम लाभ उठाकर आगे बढ़ना चाहिए। एआई युग में हम पहले से कहीं अधिक तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। विश्वस्तरीय तकनीक का निर्माण कर रहे हैं जो लोगों के जीने और काम करने के तरीके और हर जगह संगठनों के संचालन के तरीके को बदल रही है।'' उन्होंने कहा कि सप्ताह में तीन दिन कार्यालय में करने की योजना लागू करने के यह प्रमुख कारक हैं। फरवरी के आखिर में पुगेट साउंड से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद अमेरिका के अन्य स्थानों पर इसे लागू किया जाएगा। सबसे आखिर में इसे अमेरिका के बाहर के कार्यालयों में अनिवार्य किया जाएगा।

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में इंटर कॉलेज की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का धरना,प्रशासन ने समाधान का दिया आश्वासन

मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह द्वारा स्थापित भारतीय इंटर कॉलेज नंगले मंदौड़ और उसके सामने स्थित ...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में इंटर कॉलेज की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का धरना,प्रशासन ने समाधान का दिया आश्वासन

शगुन में खरीदी नई गाड़ी, एक्सीलेटर दबाने पर शोरूम की पहली मंजिल से नीचे गिरी

         नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में सोमवार शाम एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया।...
शगुन में खरीदी नई गाड़ी, एक्सीलेटर दबाने पर शोरूम की पहली मंजिल से नीचे गिरी

नेपाल में हिंसा के बीच फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता व 9 व्यापारी, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार

मुजफ्फरनगर। नेपाल की राजधानी काठमांडू में भड़की सरकार विरोधी हिंसा के चलते मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता सुनील तायल सहित 10...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
 नेपाल में हिंसा के बीच फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता व 9 व्यापारी, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार

मथुरा में बाढ़ का प्रकोप, सांसद हेमा मालिनी ने संभाली राहत की कमान

      मथुरा। यमुना नदी में आई बाढ़ से मथुरा और आस-पास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित है। कई निचले इलाके जलमग्न...
उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  मथुरा 
मथुरा में बाढ़ का प्रकोप, सांसद हेमा मालिनी ने संभाली राहत की कमान

Raebareli में सियासी त्रिमूर्ति! Rahul Akhilesh Tejasvi को बताया ब्रह्मा-विष्णु-महेश!

      रायबरेली। रायबरेली की सड़कों पर लगे हुए हैं... जिसे अब एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। की राजनीति...
उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय 
Raebareli में सियासी त्रिमूर्ति! Rahul Akhilesh Tejasvi को बताया ब्रह्मा-विष्णु-महेश!

उत्तर प्रदेश

यूपी में 79 इंस्पेक्टर पदोन्नत, बनाये गए सीओ, देखें पूरी सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
यूपी में 79 इंस्पेक्टर पदोन्नत, बनाये गए सीओ, देखें पूरी सूची

तानाशाही कर रहा है चुनाव आयोग, वोट चोरी के हैं ब्लैक एंड व्हाइट सबूत- राहुल गांधी

रायबरेली। सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर करारा हमला करते हुए तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
तानाशाही कर रहा है चुनाव आयोग, वोट चोरी के हैं ब्लैक एंड व्हाइट सबूत- राहुल गांधी