दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस ने रांची से आईएसआईएस संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

On

रांची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को रांची के लोअर बाजार इलाके से आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश को गिरफ्तार किया गया।

उसने शहर के इस्लामनगर स्थित तबारक लॉज को ठिकाना बना रखा था। उसके पास से हथियार, केमिकल और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और एटीएस ने झारखंड के पलामू में भी छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आतंकी अशहर दानिश मूल रूप से झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल काफी समय से उसकी तलाश में थी।

और पढ़ें यूपी में 79 इंस्पेक्टर पदोन्नत, बनाये गए सीओ, देखें पूरी सूची

उसके खिलाफ दिल्ली में दर्ज एक मामले के आधार पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। विश्वसनीय इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस ने साझा अभियान चलाकर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दानिश को दिल्ली पुलिस की टीम रिमांड पर अपने साथ ले जाएगी। सूत्रों के अनुसार, तबारक लॉज में छापेमारी के दौरान पुलिस को हथियार और विस्फोटक सामग्री बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल मिले हैं। इसके अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनकी तकनीकी जांच कराई जाएगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि दानिश किसी बड़ी साजिश की तैयारी में था।

और पढ़ें रायबरेली में राहुल गांधी, अखिलेश और तेजस्वी के लगे देवता रूप वाले विवादित पोस्टर, सियासी घमासान जारी

पिछले साल भी झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में 16 जगहों पर छापेमारी की थी। उस दौरान नौ संदिग्धों को पकड़ा गया था, जिनमें रांची के मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत डॉ. इश्तियाक अहमद भी शामिल था। ताजा गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि आतंकी संगठन झारखंड को सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। एजेंसियां अब बरामद सामग्रियों की फॉरेंसिक जांच और आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हैं।

और पढ़ें सीएम योगी ने की गोसेवा,पुंज को खिलाया गुड़,जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं,कहा-कब्जा मुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक

लेखक के बारे में

नवीनतम

जीएसटी कटौती का फायदा हीरो मोटोकॉर्प ने बाइक और स्कूटर की कीमतों में किया बदलाव

त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले भारत सरकार ने नई जीएसटी दरों की घोषणा की है और यह बदलाव...
Breaking News  ऑटोमोबाइल 
जीएसटी कटौती का फायदा हीरो मोटोकॉर्प ने बाइक और स्कूटर की कीमतों में किया बदलाव

सेना के जवान की दर्दनाक कहानी: रिटायरमेंट से एक साल पहले ली खुद की जान, परिवार में मचा कोहराम

Haryana News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मांडौठी गांव निवासी और सेना के जवान विजय...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  हरियाणा 
सेना के जवान की दर्दनाक कहानी: रिटायरमेंट से एक साल पहले ली खुद की जान, परिवार में मचा कोहराम

सहारनपुर में एक माह की चार चोरियों का पर्दाफाश, आरोपी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार

सहारनपुर। चिलकाना थाना पुलिस ने पिछले एक माह में क्षेत्र में हुई चार चोरियों का खुलासा करते हुए एक शातिर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एक माह की चार चोरियों का पर्दाफाश, आरोपी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार

सहारनपुर में दम घुटने से हुई थी सिक्योरिटी गार्ड की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के कोतवाली बेहट क्षेत्र के आलमपुर गांव कलां निवासी भोला की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दम घुटने से हुई थी सिक्योरिटी गार्ड की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

मेरठ में STF की बड़ी कार्रवाई: 1.5 करोड़ की गांजा तस्करी में हिमाचल निवासी गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को शाहजहांपुर में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में STF की बड़ी कार्रवाई: 1.5 करोड़ की गांजा तस्करी में हिमाचल निवासी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज से बड़ी खबर: आज़म खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

         प्रयागराज। प्रयागराज से इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और रामपुर के...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज से बड़ी खबर: आज़म खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत