प्रधानमंत्री मोदी का 'बहुत सम्मान' करते हैं राष्ट्रपति ट्रंप - व्हाइट हाउस

On

वाशिंगटन। अमेरिका के व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रंप और मोदी के बीच अक्सर बातचीत होती रहती है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रंप भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बहुत सकारात्मक हैं और उन्हें दोनों देशों के बीच के रिश्तों पर गहरा विश्वास है। उन्होंने बताया कि ट्रंप और पीएम मोदी कई मुद्दों पर सीधी बातचीत करते हैं।

 

और पढ़ें पहले दुनिया भर के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने बिहार आते थे, आज यहां के बच्चे पढ़ने विदेश जाते हैं- राहुल गांधी

और पढ़ें न्यूयॉर्क मेयर चुनाव: ट्रंप ने एंड्रयू कुओमो को समर्थन, जोहरान ममदानी को बताया “कम्युनिस्ट”

उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करते हैं और वे अक्सर बातचीत करते हैं।" लेविट ने हाल ही में व्हाइट हाउस में मनाई गई दीपावली और सर्जियो गोर को अमेरिका के नए भारत राजदूत के रूप में नियुक्त किए जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह सब ट्रंप के भारत के साथ मजबूत रिश्ते की इच्छा को दिखाता है, जो द्विपक्षीय संबंधों को लेकर "काफी सकारात्मक और दृढ़" हैं। पिछले महीने, राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में खास दीपावली कार्यक्रम आयोजित किया था।

और पढ़ें गुरु नानक देव के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए- रेखा गुप्ता

 

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महान व्यक्ति बताया और कहा कि उन्हें भारत के लोगों से बहुत प्रेम है। इस कार्यक्रम में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा, सर्जियो गोर, एफबीआई निदेशक काश पटेल और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गैबार्ड सहित कई भारतीय मूल के प्रमुख व्यवसायी भी शामिल थे। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में दीप जलाया और इसे "अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक" बताया। उन्होंने भारत के लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। लेविट ने यह भी बताया कि व्यापार से जुड़े मुद्दों पर भी ट्रंप सरकार और भारत के बीच गंभीर चर्चा जारी है। दोनों देशों की टीमें इस विषय पर लगातार बातचीत कर रही हैं। बता दें कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक संबंध हाल में उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं, जिसमें ट्रंप द्वारा भारत पर ट्रेड टैरिफ लगाने से लेकर रूस से तेल खरीदने को लेकर दोनों देशों के विभिन्न नजरिए जैसी चीजें शामिल रही हैं। 




लेखक के बारे में

नवीनतम

भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बढ़ी है- राजनाथ सिंह

बांका। भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बांका में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में...
राष्ट्रीय 
भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बढ़ी है-  राजनाथ सिंह

नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों के कीमती मोबाइल लूटे, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा। नोएडा के दो थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दो लोगों का कीमती मोबाइल फोन लूटकर फरार हो...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों के कीमती मोबाइल लूटे, पुलिस जांच में जुटी

वोट चोरी राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तर पर हो रही; हरियाणा में कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया - राहुल गांधी

नई दिल्ली। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
वोट चोरी राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तर पर हो रही; हरियाणा में कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया - राहुल गांधी

सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए अपनाएँ आयुष मंत्रालय के सुझाए 4 योगासनों का अभ्यास

ठंड की दस्तक के साथ-साथ हवा में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। ऐसे बदलते मौसम में गले में खराश, बार-बार...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए अपनाएँ आयुष मंत्रालय के सुझाए 4 योगासनों का अभ्यास

राजस्थान के बीकानेर का शाही मायरा: मामा ने भांजों की शादी में दिया 2 करोड़ का तोहफ़ा

      बीकानेर।  राजस्थान के बीकानेर जिले से एक ऐसी अविश्वसनीय शादी की कहानी सामने आई है, जिसने न केवल पूरे'राजस्थान...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान के बीकानेर का शाही मायरा: मामा ने भांजों की शादी में दिया 2 करोड़ का तोहफ़ा

उत्तर प्रदेश

संभल में गंगा मेले पर दो जिलों की पुलिस आमने-सामने | ट्रैफिक विवाद पर मचा हंगामा

      संभल। जनपद संभल में चल रहे प्रसिद्ध गंगा मेले के दौरान आज एक अप्रत्याशित और अजीबोगरीब नज़ारा देखने को मिला,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
संभल में गंगा मेले पर दो जिलों की पुलिस आमने-सामने | ट्रैफिक विवाद पर मचा हंगामा

कार्तिक पूर्णिमा 2025: श्रद्धा का सैलाब उमड़ा यूपी में | गंगा घाटों पर भारी भीड़ | गुरु नानक जयंती की धूम

      वाराणसी।  धर्मनगरी वाराणसी में गंगा घाटों पर सुबह से ही पैर रखने की जगह नहीं थी। अस्सी घाट से पौराणिक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  वाराणसी 
कार्तिक पूर्णिमा 2025: श्रद्धा का सैलाब उमड़ा यूपी में | गंगा घाटों पर भारी भीड़ | गुरु नानक जयंती की धूम

महागठबंधन सरकार बनने की संभावना, इमरान मसूद बोले: NDA नफरत और हिंसा फैलाने में लगा

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एनडीए सरकार पर झूठा वादा करने का आरोप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  सहारनपुर 
महागठबंधन सरकार बनने की संभावना, इमरान मसूद बोले: NDA नफरत और हिंसा फैलाने में लगा

"लखनऊ में फ्लैट लॉटरी विवाद: सपा विधायक ने कहा- गरीबों के साथ धोखाधड़ी"

लखनऊ। लखनऊ के डलीबाग इलाके में 72 फ्लैटों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
"लखनऊ में फ्लैट लॉटरी विवाद: सपा विधायक ने कहा- गरीबों के साथ धोखाधड़ी"