गुस्से पर काबू पाने के लिए रोजाना करें ये पांच योगासन

On

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए गुस्से को काबू में रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऑफिस की परेशानियां और घर की जिम्मेदारियां, ये सब हमारे अंदर तनाव और चिड़चिड़ापन पैदा कर सकते हैं। योग सिर्फ शरीर को फिट रखने का तरीका नहीं है, बल्कि यह हमारे मन को शांत करने और नकारात्मक भावनाओं से मुक्त होने में भी मदद करता है। जब गुस्सा बढ़ता है तो न केवल हमारे रिश्तों पर असर पड़ता है, बल्कि हमारा शरीर भी प्रभावित होता है। ऐसे में योग एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय के रूप में सामने आता है।

 

और पढ़ें डार्क चॉकलेट और बेरीज से याददाश्त बढ़ेगी, तनाव घटेगा — जापानी शोध में बड़ा खुलासा

और पढ़ें सर्दियों में अमरूद खाने के अद्भुत फायदे: दिल रहेगा मजबूत, शुगर और वजन रहेगा कंट्रोल

आयुष मंत्रालय के अनुसार, योग में प्राणायाम और आसनों का विशेष महत्व है। प्राणायाम यानी सांसों पर नियंत्रण हमारे दिमाग और भावनाओं को शांत करने का अद्भुत तरीका है। भस्त्रिका प्राणायाम: गुस्से को कम करने में भस्त्रिका प्राणायाम काफी मददगार माना जाता है। जब हम तेजी से सांस लेते और छोड़ते हैं, तो हमारे फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और शरीर के अंदर ऊर्जा का संतुलन सही होता है। इससे मन में एक शांति महसूस होती है। गुस्सा अक्सर तब आता है, जब हमारे शरीर और दिमाग में ऊर्जा असंतुलित हो जाती है। भस्त्रिका प्राणायाम इस असंतुलन को दूर करता है। शीतली प्राणायाम: गुस्से को कम करने में शीतली प्राणायाम असरदार है।

और पढ़ें "उत्तानपादासन: पेट दर्द, तनाव और पाचन समस्याओं से राहत पाने का योगासन"

 

जब हम गहरी सांस लेते हैं तो शरीर का तापमान और मन की उत्तेजना दोनों नियंत्रित होती हैं। गुस्से के समय शरीर और दिमाग गर्मी और उत्तेजना से भर जाते हैं, जिससे प्रतिक्रिया तेज और नियंत्रण कम हो जाता है। शीतली प्राणायाम करने से शरीर अंदर से ठंडा महसूस करता है और मन शांत होने लगता है, जिससे आप अपनी भावनाओं पर बेहतर नियंत्रण कर सकते हैं। यह एक तरह से मन को ठंडक पहुंचाकर गुस्से को शांत करने की प्रक्रिया है।

 

अनुलोम-विलोम प्राणायाम: मानसिक संतुलन के लिए अनुलोम-विलोम प्राणायाम बेहद लाभकारी है। यह प्राणायाम दिमाग के दोनों हिस्सों को संतुलित करने में मदद करता है। जब दिमाग का संतुलन सही होता है, तो हमारी सोच अधिक स्पष्ट और शांत रहती है। गुस्सा अक्सर तभी आता है. जब दिमाग के कुछ हिस्से अधिक सक्रिय और उत्तेजित हो जाते हैं। अनुलोम-विलोम प्राणायाम के नियमित अभ्यास से यह असंतुलन दूर होता है और हम ज्यादा संयमित तरीके से अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर पाते हैं। बालासन: बालासन भी गुस्से को कम करने में सहायक होता है। जब हम बालासन में झुकते हैं और शरीर को आराम देते हैं, तो मांसपेशियों में जकड़न कम होती है और दिमाग शांत होता है।

 

गुस्सा अक्सर हमारी शारीरिक और मानसिक जकड़न से पैदा होता है और बालासन इसे दूर करने का काम करता है। यह आसन हमारे दिमाग को आराम देने और नकारात्मक भावनाओं को दूर करने में मदद करता है। शवासन: यह बेहद प्रभावशाली आसन है। जब हम पूरी तरह से शरीर को ढीला छोड़ते हैं और ध्यान से सांस लेते हैं, तो नकारात्मक ऊर्जा धीरे-धीरे बाहर निकल जाती है। शवासन का अभ्यास मानसिक रूप से हल्का महसूस कराता है और गुस्से जैसी तीव्र भावनाओं को शांत करता है। 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

भारत की बेटियों का जलवा, स्मृति-मंधाना और शैफाली के धमाके से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, 52 रन से जीता फाइनल मैच

आज हम बात करने जा रहे हैं उस रोमांचक मुकाबले की जिसने हर भारतीय क्रिकेट फैन का दिल जीत लिया...
खेल  क्रिकेट 
भारत की बेटियों का जलवा, स्मृति-मंधाना और शैफाली के धमाके से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, 52 रन से जीता फाइनल मैच

भारत की बेटियां बनीं विश्व चैंपियन! 52 साल का इंतज़ार खत्म, दीप्ति-शेफाली का ऐतिहासिक प्रदर्शन

नवी मुंबई/नई दिल्ली- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में इतिहास रच दिया।...
Breaking News  खेल  मुख्य समाचार  क्रिकेट 
भारत की बेटियां बनीं विश्व चैंपियन! 52 साल का इंतज़ार खत्म, दीप्ति-शेफाली का ऐतिहासिक प्रदर्शन

महिला विश्व कप: दीप्ति शर्मा रही प्लेयर ऑफ द सीरीज, ट्रॉफी माता-पिता को किया समर्पित

नवी मुंबई। भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम...
खेल  क्रिकेट 
महिला विश्व कप: दीप्ति शर्मा रही प्लेयर ऑफ द सीरीज, ट्रॉफी माता-पिता को किया समर्पित

पीएम मोदी का संदेश, सिख गुरुओं की महान शिक्षाएं प्रेरणास्रोत, मानवता को करती हैं प्रेरित

  पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम मोदी का संदेश, सिख गुरुओं की महान शिक्षाएं प्रेरणास्रोत, मानवता को करती हैं प्रेरित

बुढ़ाना में हड़कंप: सात फेरों से ठीक पहले थाने पहुंची सिपाही की प्रेमिका, दुल्हन के पिता ने शादी तोड़ी

बुढ़ाना- मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहड़बर में रविवार को शादी की शहनाइयां हंगामे में बदल गईं। विवाह...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
बुढ़ाना में हड़कंप: सात फेरों से ठीक पहले थाने पहुंची सिपाही की प्रेमिका, दुल्हन के पिता ने शादी तोड़ी

उत्तर प्रदेश

जस्टिस सूर्यकांत ने विधि स्नातकों को दी प्रेरणा: "न्याय से बढ़कर कुछ नहीं, अतिआत्मविश्वास से बचें"

लखनऊ -डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (RMLNLU) का चतुर्थ दीक्षांत समारोह रविवार को लखनऊ में एक गरिमामय माहौल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
जस्टिस सूर्यकांत ने विधि स्नातकों को दी प्रेरणा: "न्याय से बढ़कर कुछ नहीं, अतिआत्मविश्वास से बचें"

बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित दुकानों पर लखनऊ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानें व बार सील

लखनऊ - उत्तर प्रदेश में लखनउू नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम लखनऊ ने बिना ट्रेड लाइसेंस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित दुकानों पर लखनऊ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानें व बार सील

बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री : अखिलेश यादव

लखनऊ/पटना/छपरा- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  देश-प्रदेश  लखनऊ  बिहार 
बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री : अखिलेश यादव

लुटेरी दुल्हन का खौफनाक परिवार गैंग पकड़ा: मां कंचन-मौसी सुमन समेत पूरा गिरोह जेल की सलाखों में

Rampur News: पटवाई पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य आरोपी नितिन उर्फ अनिकेत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
लुटेरी दुल्हन का खौफनाक परिवार गैंग पकड़ा: मां कंचन-मौसी सुमन समेत पूरा गिरोह जेल की सलाखों में