पीरियड्स के दर्द-ऐंठन से हाल रहता है बेहाल? गर्भासन से मिलेगी राहत

On

नई दिल्ली। पीरियड्स शुरू होते ही कई महिलाओं को तेज दर्द, ऐंठन और पेट में सूजन की शिकायत होती है, जो बेहद कष्टदायक होता है। ऐसे में हर बार पेन किलर का सहारा लेना जरूरी नहीं। योग के माध्यम से इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकती है। इसी क्रम में गर्भासन एक बहुत प्रभावी योग मुद्रा है। गर्भासन के रोजाना अभ्यास से पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियां कम होती हैं, गर्भाशय स्वस्थ रहता है और मासिक चक्र भी नियमित बनता है।

यह आसन तनाव दूर कर शरीर-मन को संतुलित रखने में भी मदद करता है। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा ने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए गर्भासन को बहुत फायदेमंद बताया है। यह योगासन खासतौर पर स्वस्थ गर्भाशय बनाए रखने और पीरियड्स के दर्द में राहत के साथ ही उसे नियमित करने में मदद करता है। रोजाना कुछ मिनट इस आसन का अभ्यास करने से शरीर और मन दोनों को शांति मिलती है। गर्भासन का नाम 'गर्भ' यानी भ्रूण और 'आसन' यानी मुद्रा से मिलकर बना है। इस आसन में शरीर की स्थिति भ्रूण जैसी हो जाती है, इसलिए इसे गर्भासन कहते हैं। नियमित अभ्यास से तनाव और चिंता काफी कम होती है, मन शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है। महिलाओं के लिए यह आसन विशेष रूप से उपयोगी है क्योंकि यह प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देता है। इस आसन को सही तरीके से करने के लिए पहले कुछ तैयारी जरूरी है। एक्सपर्ट के अनुसार, गर्भासन शुरू करने से कुछ दिन पहले कुक्कटासन का अभ्यास करें।

ये भी पढ़ें  वायु दोष के असंतुलन में असरदार गरुड़ मुद्रा, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है कम

कुक्कटासन में शरीर का संतुलन अच्छा होने पर ही गर्भासन को आजमाएं। सबसे पहले पद्मासन में बैठें, हाथों को जांघों-पिंडलियों के बीच फंसाकर कोहनियां बाहर निकालें। कोहनियां मोड़कर दोनों कान पकड़ने की कोशिश करें। भार कूल्हों पर रहे। क्षमता अनुसार 30 सेकंड से 1 मिनट तक रहें, फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में वापस आएं। एक्सपर्ट के अनुसार, नियमित अभ्यास से न सिर्फ शारीरिक ताकत बढ़ती है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। हालांकि, कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। गर्भासन का अभ्यास सुबह खाली पेट करना सबसे अच्छा होता है। कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो, जैसे गर्दन, कंधे या कमर में दर्द, तो सलाह लेकर ही करें। 

ये भी पढ़ें  तनाव और बेचैनी को कम करती है ग्रंथित मुद्रा, दिमाग को मिलता है आराम

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मेरठ में स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मेरठ। मेरठ में गंगा एक्सप्रेस वे पर एक स्कूल बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

'परीक्षा पे चर्चा': सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के शब्दों में लक्ष्य की स्पष्टता और हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम की प्रशंसा की है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'परीक्षा पे चर्चा': सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के शब्दों में लक्ष्य की स्पष्टता और हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा

बहादराबाद के सुमन नगर में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई यूनिटें मौके पर

      हरिद्वार। उत्तराखंड में हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में स्थित स्क्रैप के गोदाम में शुक्रवार तड़के अचानक भीषण अग्निकांड हो...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
बहादराबाद के सुमन नगर में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई यूनिटें मौके पर

नीरज पांडेय ने हटाई 'घूसखोर पंडत' की प्रचार सामग्री, याचिका के बाद विवादित फिल्म पर रोक

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर होने के बाद नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म 'घूसखोर पंडत' के निर्माता...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नीरज पांडेय ने हटाई 'घूसखोर पंडत' की प्रचार सामग्री, याचिका के बाद विवादित फिल्म पर रोक

बरेली में शादी की शहनाइयों पर भारी पड़ा इश्क़ का इल्ज़ाम, प्रेमिका ने बरात के बीच रुकवाई शादी, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धूमधाम से पहुंची बारात के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बरेली में शादी की शहनाइयों पर भारी पड़ा इश्क़ का इल्ज़ाम, प्रेमिका ने बरात के बीच रुकवाई शादी, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

उत्तर प्रदेश

मेरठ में स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मेरठ। मेरठ में गंगा एक्सप्रेस वे पर एक स्कूल बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

'परीक्षा पे चर्चा': सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के शब्दों में लक्ष्य की स्पष्टता और हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम की प्रशंसा की है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'परीक्षा पे चर्चा': सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के शब्दों में लक्ष्य की स्पष्टता और हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा

बरेली में शादी की शहनाइयों पर भारी पड़ा इश्क़ का इल्ज़ाम, प्रेमिका ने बरात के बीच रुकवाई शादी, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धूमधाम से पहुंची बारात के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बरेली में शादी की शहनाइयों पर भारी पड़ा इश्क़ का इल्ज़ाम, प्रेमिका ने बरात के बीच रुकवाई शादी, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

चार जोन और छह सेक्टरो में बांटा गया महादेवा का फाल्गुनी मेला, सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त

बाराबंकी । महाशिवरात्रि पर महादेवा में लगने वाले फाल्गुनी मेले की सुरक्षा व्यवस्था के प्रशासन द्वारा बहुत ही सख्त इंतजाम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
चार जोन और छह सेक्टरो में बांटा गया महादेवा का फाल्गुनी मेला, सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त