बांग्लादेश: सरकारी कर्मचारियों का 9वें वेतनमान की घोषणा न होने पर जोरदार विरोध
ढाका। बांग्लादेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नौवें राष्ट्रीय वेतनमान की घोषणा न होने खिलाफ अंतरिम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इन लोगों ने शुक्रवार को सरकार के मुख्य सलाहकार के सरकारी आवास जमुना के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार शाहबाग में पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी सुबह करीब 11:30 बजे जमुना की ओर मार्च करने लगे और आवास के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस उपायुक्त (रमना डिवीजन) मसूद आलम ने कहा, ''हम सतर्क हैं, ताकि कानून-व्यवस्था खराब न हो। हम प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे हैं, ताकि वे कहीं और चले जाएं।''
इससे पहले, देशभर से राजधानी ढाका पहुंचे प्रदर्शनकारी शहीद मीनार पर इकट्ठा हुए और सुबह करीब 11 बजे सरकार के मुख्य सलाहकार के आवास जमुना की ओर बढ़े। शाहबाग में उन्हें पुलिस के विरोध का सामना करना पड़ा। जमुना में पुलिस ने उन्हें फिर से हटाने की कोशिश की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के साथ कई दौर की बातचीत की। प्रदर्शनकारियों ने जमुना के सामने हटने से इनकार कर दिया। तब पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उन पर आंसू गैस के गोले दागे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मौजूदा सरकार को नया वेतनमान फौरन घोषित करना चाहिए। वेतन आयोग अपनी पूरी रिपोर्ट जमा कर चुका है और इसे गजट अधिसूचना के माध्यम से लागू किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि एक निर्वाचित सरकार के सत्ता में आने के बाद इसे लागू करने में देरी हो सकती है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां