बरेली में शादी की शहनाइयों पर भारी पड़ा इश्क़ का इल्ज़ाम, प्रेमिका ने बरात के बीच रुकवाई शादी, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धूमधाम से पहुंची बारात के बीच एक युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए शादी रुकवा दी। युवती अपने परिजनों के साथ समारोह स्थल पहुंची और आरोप लगाया कि जिस युवक की शादी हो रही है, वह वर्षों तक उससे विवाह का वादा कर संबंध बनाता रहा।
मामला अशरफ खां चौकी क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती का कहना है कि दोनों तीन साल तक रिश्ते में रहे और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। आरोप है कि युवक की सरकारी नौकरी लगने के बाद उसके परिवार ने शादी के लिए 20 लाख रुपये और कार की मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया और अब दूसरी युवती से विवाह किया जा रहा है।
युवती ने बताया कि वह इस संबंध में पिछले वर्ष दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज करा चुकी है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं, लड़के पक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए कोर्ट से राहत मिलने की बात कही।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। हंगामे के दौरान युवती के पिता की तबीयत बिगड़ गई। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि युवक हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश लिए हुए है। प्रकरण न्यायालय में लंबित है, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां