सिक्किम में भूकंप के 13 झटके महसूस किेए गए, तीव्रता 2.2 से 4.5 के बीच दर्ज
गंगटोक। सिक्किम के विभिन्न जिलों में भूकंप के असामान्य झटके महसूस किए गए । इन झटकों की तीव्रता हल्की से मध्यम रही। भूकंप से राज्य में जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सिक्किम में गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। राज्य के छह में से चार जिले मंगन, नामची, गंगटोक और गेजिंग में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की जानकारी मिली है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.2 से 4.5 के बीच दर्ज की गई।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, गेजिंग जिले में पहला झटका 1:09 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई। इसके बाद गंगटोक जिले में 1:15 बजे 3.1 तीव्रता, मंगन जिले में 1:23 बजे 2.2 तीव्रता, मंगन में ही 2:03 बजे 2.5 तीव्रता, नामची जिले में 2:20 बजे 3.9 तीव्रता तथा नामची जिले में 2:43 बजे 2.4 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। इसी क्रम में मंगन जिले में 2:56 बजे 2.4 तीव्रता, मंगन जिले में 2:59 बजे 2.5 तीव्रता, नामची जिले में 3:11 बजे 4.0 तीव्रता, मंगन जिले में 3:36 बजे 2.8 तीव्रता, मंगन जिले में 3:52 बजे 2.7 तीव्रता, मंगन जिले में 4:57 बजे 2.2 तीव्रता तथा अंत में नामची जिले में 5:29 बजे 2.9 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।
लगातार भूकंप के झटके महसूस होने से राज्य के लोग दहशत में आ गए। । उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में सिक्किम में एक शक्तिशाली भूकंप आया था। 18 सितंबर को आए 6.9 तीव्रता के भूकंप से राज्य में भारी जान-माल का नुकसान हुआ था। भूकंप का केंद्र उत्तर सिक्किम में था और इसके झटके पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए थे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां