CM योगी के निर्देश पर फिल्म 'घूसखोर पंडत' की टीम पर FIR, लखनऊ में मामला दर्ज

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के डायरेक्टर और टीम के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप है कि फिल्म में धार्मिक और जातिगत भावनाओं को ठेस पहुँचाने की कोशिश की गई है।

लखनऊ कमिशनरेट ने बताया कि फिल्म की रिलीज़ और कंटेंट को लेकर ब्राह्मण समाज और कई सामाजिक संगठनों में भारी गुस्सा है। कई लोगों ने इसे अपमानजनक और समाज में सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया है। पुलिस ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने और समुदाय की भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

प्रेस नोट में यह भी कहा गया कि फिल्म का टाइटल विशेष समुदाय/जाति (ब्राह्मण) को निशाना बनाकर रखा गया है और डायरेक्टर और टीम ने जानबूझकर समाज में अशांति फैलाने का प्रयास किया। हजरतगंज थाने के SHO विक्रम सिंह ने ट्रेलर और टीजर पर आपत्तियां बढ़ने के बाद FIR दर्ज की।

ये भी पढ़ें  शिव मंदिर के सामने लगे झंडा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, पुलिस कर रही कैम्प

फिल्म का टीजर ‘Next on Netflix’ इवेंट के दौरान जारी किया गया था, जिसके तुरंत बाद विवाद शुरू हो गया। लोगों का कहना था कि फिल्म का टाइटल और कंटेंट ब्राह्मण समुदाय को बदनाम कर रहा है और इसे रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें  सहकारिता क्षेत्र में मुजफ्फरनगर का परचम: 'छपार सहकारी समिति' पूरे यूपी में नंबर-1, लखनऊ में मिला सम्मान

उत्तर प्रदेश पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फिल्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के बेटे जयंत शाही का दुखद निधन हो गया। बताया जा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मुज़फ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम मीनाक्षी चौक स्थित प्रसिद्ध 'फूड एस मूड' (Food As Mood) रेस्टोरेंट के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश

बागपत: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोहम्मद अरशद बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में बागपत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश

सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुज़फ़्फ़रनगर/Muzaffarnagar: (रॉयल बुलेटिन ब्यूरो)। नया साल उत्तर प्रदेश के लाखों वाहन स्वामियों के लिए किसी बड़े झटके से कम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

   मुजफ्फरनगर। जनपद के वीआईपी इलाके नई मंडी के गौशाला रोड पर बुधवार को नैतिकता और कानून की धज्जियां उड़ती देख...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

उत्तर प्रदेश

T20 वर्ल्ड कप से पहले रिंकू सिंह साइबर हमले के शिकार, फेसबुक अकाउंट हैक, मुकदमा दर्ज

अलीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
T20 वर्ल्ड कप से पहले रिंकू सिंह साइबर हमले के शिकार, फेसबुक अकाउंट हैक, मुकदमा दर्ज

मंगेतर से रिश्ता टूटने के बाद यूपी के इंजीनियर ने की जीवनलीला समाप्त, मंगेतर की फोटो स्टेटस पर लगाया-धोखेबाज तू बदल गई

लालकुआं (नैनीताल)।  उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी एक टेलीकॉम इंजीनियर ने संदिग्ध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मंगेतर से रिश्ता टूटने के बाद यूपी के इंजीनियर ने की जीवनलीला समाप्त, मंगेतर की फोटो स्टेटस पर लगाया-धोखेबाज तू बदल गई

संभल में GST अफसरों का बड़ा एक्शन, 33 करोड़ की बेहिसाबी ज्वेलरी जब्त, 20 GST कर्मचारी कस्टमर-चौकीदार बने

संभल। जनपद संभल के चंदौसी में GST विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 करोड़ रुपये की बेहिसाबी सोना-चांदी और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
संभल में GST अफसरों का बड़ा एक्शन, 33 करोड़ की बेहिसाबी ज्वेलरी जब्त, 20 GST कर्मचारी कस्टमर-चौकीदार बने

मंत्री को बंधक बनाने का आरोप… अब BJP सख़्त! विधायक बृजभूषण उर्फ़ गुड्डू राजपूत को 7 दिन का अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा हड़कंप मच गया है। जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मंत्री को बंधक बनाने का आरोप… अब BJP सख़्त! विधायक बृजभूषण उर्फ़ गुड्डू राजपूत को 7 दिन का अल्टीमेटम