जनकपुरी की घटना पर सख्त दिल्ली सरकार, जल बोर्ड के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में एक गड्ढे में गिरने से कथित तौर पर बाइक सवार की मौत के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली सरकार ने इस मामले में जल बोर्ड के तीन अधिकारियों को सस्पेंड किया है। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने यह जानकारी दी। मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को जनकपुरी में घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली जल बोर्ड के तीनों अधिकारियों जूनियर इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनकपुरी में काम करने वाली कंपनी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें दिल्ली: लद्दाख बुद्ध विहार को मिला फुटओवर ब्रिज का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास
उन्होंने घटना को लेकर जानकारी दी कि इस सड़क पर 3 महीने से काम चल रहा था। दोनों तरफ 100-100 मीटर की दूरी पर बैरिकेड लगाए गए थे। रात में ही यहां एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था। इस लेन में कोई ट्रैफिक नहीं था। गुरुवार को यहां जो घटना हुई, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मीडिया से बातचीत में प्रवेश वर्मा ने बताया कि हादसे से पहले रात करीब पौने 12 बजे बाइक सवार ने अपने परिवार से फोन पर बात की थी। जनकपुरी में जोगिंदर सिंह मार्ग से गुजर रहे थे और इसी दौरान बाइक गड्ढे में गिर गई। परिवार के सदस्यों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। कुछ घंटे दिल्ली पुलिस ने परिवार के साथ मिलकर छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। जब एक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने आई थी, तब उन्होंने गड्ढे में युवक के शव और उसकी बाइक को देखा था। सुबह करीब साढ़े 7 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी।
मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में काम कर रहे कॉन्ट्रैक्टर के दो कर्मचारी यहां रात में तैनात थे। हादसे के बाद वे फरार हैं। दिल्ली पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा और आगे ऐसी घटना न हो उसके लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे। प्रवेश वर्मा ने यह भी बताया कि दिल्ली जल बोर्ड ने जांच के आदेश दिए हैं। एक कमेटी बनाई गई है। इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर जमा की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां