रोहित शेट्टी फायरिंग मामला : आईएमपीपीए ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग 

On

 

रिलायंस और ट्रंप का ऐतिहासिक '300 अरब डॉलर' का समझौता: अमेरिका में लगेगी 50 साल की पहली नई रिफाइनरी ये भी पढ़ें  रिलायंस और ट्रंप का ऐतिहासिक '300 अरब डॉलर' का समझौता: अमेरिका में लगेगी 50 साल की पहली नई रिफाइनरी

मुंबई। रोहित शेट्टी के आवास पर हाल ही में हुए हमले को लेकर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। एसोसिएशन ने निर्माता- निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के सामने हुई गोलीबारी की घटना पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। 

मुजफ्फरनगर: राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने सुनीं फरियाद, 11 शिकायतों पर दिए कड़े निर्देश ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने सुनीं फरियाद, 11 शिकायतों पर दिए कड़े निर्देश

 

एसोसिएशन ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया है और कहा है कि इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। आईएमपीपीए ने पत्र में लिखा है कि रोहित शेट्टी भारतीय सिनेमा जगत की सम्मानित हस्ती हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों से न सिर्फ मनोरंजन किया है, बल्कि देश और समाज के लिए कई बार आगे आकर मदद की है। सामाजिक कार्यों और राष्ट्रीय मुद्दों पर उनका योगदान सराहनीय रहा है। ऐसे में उनके आवास के सामने गोलीबारी की घटना बेहद चिंताजनक है।

फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हैदराबाद से जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के नोज व्हील में आई खराबी, कुछ देर के लिए ठप हुआ ऑपरेशन  ये भी पढ़ें  फुकेत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हैदराबाद से जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के नोज व्हील में आई खराबी, कुछ देर के लिए ठप हुआ ऑपरेशन

 

bn vni,.lएसोसिएशन ने कहा कि यह घटना सिर्फ रोहित शेट्टी तक सीमित नहीं है। इससे कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं, तकनीशियनों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों में डर फैल सकता है। महाराष्ट्र फिल्म और मनोरंजन जगत की सांस्कृतिक और आर्थिक ताकत है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं पूरे क्षेत्र को प्रभावित कर सकती हैं।

 

आईएमपीपीए ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करें। एसोसिएशन ने मांग की है कि घटना की जल्द, निष्पक्ष और पूरी तरह पारदर्शी जांच हो। साथ ही रोहित शेट्टी, उनके परिवार और पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सुरक्षा देने के लिए मजबूत कदम उठाए जाएं।

 

पत्र में कहा गया है कि एसोसिएशन को पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था मजबूत रहेगी और ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोका जाएगा। मुंबई में रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर 31 जनवरी की रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर गोलीबारी हुई। हमलावरों ने कम से कम 5 राउंड फायर किए, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने मामले की जांच में अब तक 5 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें हथियार सप्लाई करने वाला भी शामिल है। मुख्य शूटर अभी फरार है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ाव की जांच हो रही है।

 

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

बिजनौर। जनपद के चांदपुर नगर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गईं छह छात्राएं अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

अनिद्रा और खराब ब्लड सर्कुलेशन से हैं परेशान? आजमाएं 'लेग्स अप द वॉल' पोज

  नई दिल्ली। योग प्राचीन भारतीय परंपरा का वह अनमोल हिस्सा है, जो तन और मन को संतुलित करने में 'विपरीत...
लाइफस्टाइल 
अनिद्रा और खराब ब्लड सर्कुलेशन से हैं परेशान? आजमाएं 'लेग्स अप द वॉल' पोज

विश्व निद्रा दिवस : अनिद्रा से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन, आएगी गहरी और सुकून भरी नींद

नई दिल्ली। क्या आप भी रात भर करवटें बदलते रहते हैं या एक बार नींद टूटने के बाद दोबारा सोना...
हेल्थ 
विश्व निद्रा दिवस : अनिद्रा से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन, आएगी गहरी और सुकून भरी नींद

यूरोपा लीग: विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई

  नई दिल्ली। यूईएफए यूरोपा लीग के राउंड ऑफ 16 के पहले लेग मुकाबलों में रोमांचक नतीजे देखने को मिले। फ्रांस...
खेल  क्रिकेट 
यूरोपा लीग: विला, पोर्टो, मिडट्जिलैंड ने राउंड ऑफ 16 के पहले चरण में मामूली बढ़त बनाई

पर्दे पर रोमांस और सेट पर तनाव, जब राजेश खन्ना के साथ काम कर परेशान हो गई थीं फरीदा जलाल

  मुंबई। हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले हर किसी का सपना होता है, पर्दे पर मुख्य अभिनेत्री बनने भाग्य...
मनोरंजन 
पर्दे पर रोमांस और सेट पर तनाव, जब राजेश खन्ना के साथ काम कर परेशान हो गई थीं फरीदा जलाल

उत्तर प्रदेश

बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

बिजनौर। जनपद के चांदपुर नगर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गईं छह छात्राएं अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव