मंगेतर से रिश्ता टूटने के बाद यूपी के इंजीनियर ने की जीवनलीला समाप्त, मंगेतर की फोटो स्टेटस पर लगाया-धोखेबाज तू बदल गई

On

लालकुआं (नैनीताल)।  उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी एक टेलीकॉम इंजीनियर ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। युवक की कुछ समय पहले सगाई टूटी थी, जिससे वह गहरे तनाव में था। जान देने से पहले उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर मंगेतर की फोटो लगाकर अपनी व्यथा साझा की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाई के काम पर जाते ही उठाया आत्मघाती कदम

बांदा जिले के नरैनी तहसील अंतर्गत नेवी गांव का रहने वाला विनय प्रजापति (28) लालकुआं के अंबेडकर नगर में अपने चचेरे भाई राघवेंद्र के साथ किराए के कमरे में रहता था। गुरुवार शाम जब राघवेंद्र काम से घर लौटा, तो कमरा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर विनय का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला।

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में कंपनी पर प्रदूषण बोर्ड का कड़ा प्रहार; वायु प्रदूषण नियमों की अवहेलना पर हुई बड़ी कार्रवाई, 17.64 लाख का जुर्माना

रिश्ता टूटना बना मौत का कारण!

परिजनों के मुताबिक, विनय की शादी बांदा की ही एक युवती से तय हुई थी और कुछ महीने पहले धूमधाम से सगाई भी हुई थी। हालांकि, पिछले एक महीने से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। आरोप है कि युवती ने विनय से बातचीत करना बंद कर दिया था और सगाई भी तोड़ दी थी। इसी बात से आहत होकर विनय ने अपने अंतिम स्टेटस में युवती को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए लिखा कि उसे प्रेम में धोखा मिला है।

ये भी पढ़ें  मेरठ के गांव गढ़ी में प्रभु दयाल नाथ महाराज की समाधि क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में हंगामा

दो घंटे पहले भाई से की थी बात

विनय के चचेरे भाई राघवेंद्र ने बताया कि सगाई टूटने के बाद से विनय परेशान जरूर था, लेकिन वह ऐसा कदम उठा लेगा, इसका अंदाजा नहीं था। घटना वाले दिन शाम 4:30 बजे विनय ने राघवेंद्र को फोन कर खाने के बारे में भी पूछा था। तब उसकी बातों से किसी अनहोनी का आभास नहीं हुआ, लेकिन दो घंटे बाद ही उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

ये भी पढ़ें  खतौली में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने विक्की सवार को कुचला, दर्दनाक मौत, भंगेला चौकी के पास रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर

पुलिस की जांच शुरू

लालकुआं पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने विनय का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है, जिसमें मौजूद व्हाट्सएप स्टेटस और कॉल रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है।

पुलिस का पक्ष:  "प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग और सगाई टूटने से उपजे तनाव का लग रहा है। व्हाट्सएप स्टेटस को मुख्य साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

नोएडा पुष्प प्रदर्शनी 2026: शिवालिक पार्क में 38वां वार्षिक कार्यक्रम 19-22 फरवरी तक

नोएडा । नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-33ए शिल्पहाट स्थित शिवालिक पार्क में 38वें वार्षिक नोएडा पुष्प प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुष्प प्रदर्शनी 2026: शिवालिक पार्क में 38वां वार्षिक कार्यक्रम 19-22 फरवरी तक

मुरादाबाद में ड्रोन से चीनी मांझा का इस्तेमाल करने वाले की हाेगी निगरानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

मुरादाबाद। चीनी मांझे से मौत अब हत्या मानी जाएगी। बीते दिनों प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे के कारण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ड्रोन से चीनी मांझा का इस्तेमाल करने वाले की हाेगी निगरानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

मुजफ्फरनगर वॉलीबॉल टूर्नामेंट: एसवीएम स्कूल ने जीता खिताब, लक्ष्य बने ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’

मुजफ्फरनगर। शनिवार को महाविद्यालय में एक दिवसीय एसवीएम इण्टर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में विभिन्न...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर वॉलीबॉल टूर्नामेंट: एसवीएम स्कूल ने जीता खिताब, लक्ष्य बने ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’

यूट्यूबर शादाब जकाती पर संगीन धाराओं में केस दर्ज, मारपीट-छेड़छाड़ समेत 5 धाराओं में केस

मेरठ से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के प्रसिद्ध यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शादाब जकाती पर पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूट्यूबर शादाब जकाती पर संगीन धाराओं में केस दर्ज, मारपीट-छेड़छाड़ समेत 5 धाराओं में केस

"सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

   नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी अदालत किसी...
"सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में ड्रोन से चीनी मांझा का इस्तेमाल करने वाले की हाेगी निगरानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

मुरादाबाद। चीनी मांझे से मौत अब हत्या मानी जाएगी। बीते दिनों प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे के कारण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ड्रोन से चीनी मांझा का इस्तेमाल करने वाले की हाेगी निगरानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

यूट्यूबर शादाब जकाती पर संगीन धाराओं में केस दर्ज, मारपीट-छेड़छाड़ समेत 5 धाराओं में केस

मेरठ से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के प्रसिद्ध यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शादाब जकाती पर पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूट्यूबर शादाब जकाती पर संगीन धाराओं में केस दर्ज, मारपीट-छेड़छाड़ समेत 5 धाराओं में केस

झांसी में एक 'लुटेरे दूल्हे' का पर्दाफाश.. 6 साल में 3 शादियां , गहने हड़पे , चौथी शादी की तैयारी के दौरान खुली पोल

      झांसी। झांसी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 'लुटेरे दूल्हे' की पोल उसकी तीन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
झांसी में एक 'लुटेरे दूल्हे' का पर्दाफाश.. 6 साल में 3 शादियां , गहने हड़पे , चौथी शादी की तैयारी के दौरान खुली पोल

सहारनपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को पकड़ा, 15 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर (चिलकाना)। सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को पकड़ा, 15 ग्राम स्मैक बरामद