सहारनपुर: लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, युवक की मौत
सहारनपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत शाहपुर गाड़ा नदी में लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मामले की जाँच पड़ताल मे जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार नौंगावा की ओर से आ रही लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर शाहपुर गाड़ा की नदी मे पलट गयी है, जिसके नीचे दबकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है। राहगीरों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी और शव को कब्जे से लेकर कार्रवाई मे जुट गयी। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान मोनिश पुत्र नाजिम निवासी मदनपुरा थाना बिहारीगढ़ के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया की शव को कब्जे मे ले लिया गया है स और घटना के मामले की जाँच की जा रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां