मुजफ्फरनगर वॉलीबॉल टूर्नामेंट: एसवीएम स्कूल ने जीता खिताब, लक्ष्य बने ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’
मुजफ्फरनगर। शनिवार को महाविद्यालय में एक दिवसीय एसवीएम इण्टर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों की आठ वॉलीबॉल टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ विशिष्ट अतिथिगण भूपेन्द्र यादव, जिला क्रीडाधिकारी और सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।
समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथिगण सुनील कुमार गोयल और महाविद्यालय सचिव अरुण खण्डेलवाल ने विजेता टीम को 2,100 रुपये नगद, खिलाडियों को गोल्ड मेडल और उपविजेता टीम को 1,100 रुपये नगद, सिल्वर मेडल और ट्रॉफी प्रदान की। टीम के साथ आये कोच रवि कुमार और आकाश चैधरी को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका पिन्टू शर्मा और अभिषेक ने निभाई, जिन्हें भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट का “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” लक्ष्य (एसवीएम स्कूल) के रूप में चुना गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी स्टाफ, छात्रों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मीडिया और विज्ञापन जगत का 23 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले रामनिवास कटारिया 'रॉयल बुलेटिन' की व्यावसायिक और संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। 'अमर उजाला' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञापन प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, श्री कटारिया पिछले 10 वर्षों से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में विज्ञापन प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) और औद्योगिक इकाइयों (उद्योगों) की विशेष रिपोर्टिंग भी करते हैं। विज्ञापन संबंधी परामर्श और औद्योगिक/शैक्षणिक खबरों के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7017986469 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां