मुजफ्फरनगर में रालोद जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार बोले- "एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं"; संजय राठी जिलाध्यक्ष, तरसपाल मलिक को हस्तिनापुर क्षेत्र की कमान

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) संगठन को जनपद मुजफ्फरनगर के साथ-साथ वेस्ट यूपी में नई दिशा और ऊर्जा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को रालोद जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठन के प्रति निष्ठा और एकजुटता देखते ही बन रही थी, जो आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का संकेत दे रही थी।

ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार अभिनंदन

ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन हमले.. दूतावास परिसर में लगी आग,अमेरिकी नागरिकों को घरों में रहने की सलाह ये भी पढ़ें  ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच रियाद में अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन हमले.. दूतावास परिसर में लगी आग,अमेरिकी नागरिकों को घरों में रहने की सलाह

सर्कुलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी एवं हस्तिनापुर क्षेत्र से नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

ईरान तनाव के बीच पश्चिमी एशिया में 45 हजार तक हिमाचली, सभी सुरक्षित, सरकार अलर्ट मोड में ये भी पढ़ें  ईरान तनाव के बीच पश्चिमी एशिया में 45 हजार तक हिमाचली, सभी सुरक्षित, सरकार अलर्ट मोड में

जैसे ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी जिला कार्यालय पहुंचे, युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं और जोरदार नारेबाजी के बीच युवाओं ने संजय राठी को कंधों पर उठाकर कार्यालय परिसर तक पहुंचाया। पूरे माहौल में रालोद के पक्ष में नारे गूंजते रहे, जिससे चुनावी सरगर्मी का एहसास हो रहा था।

मुज़फ्फरनगर में आर्य समाज नई मंडी का 98वां वार्षिकोत्सव: वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ आगाज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में आर्य समाज नई मंडी का 98वां वार्षिकोत्सव: वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ आगाज

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने दिया एकता का संदेश 

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि संजय राठी और तरसपाल मलिक संगठन की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संगठन को मजबूती देने के लिए युवा जोश और अनुभव का संतुलित संयोजन किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। कैबिनेट मंत्री ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में रालोद वेस्ट यूपी की राजनीति में और सशक्त भूमिका निभाएगी।

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने जताई प्रतिबद्धता

निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संजय राठी और तरसपाल मलिक के नेतृत्व में संगठन को नई गति मिलेगी और पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। रालोद को जिले में जन-जन की पार्टी बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलेंगे।

वहीं नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर तरसपाल मलिक ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए लगातार आगे बढ़ेगा।

चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के समापन के बाद सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक मिथलेश पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर,पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views: 263

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

वाशिंगटन/तेल अवीव। मध्य-पूर्व में चल रहा सैन्य संघर्ष अब पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है और इसकी आग अंतरराष्ट्रीय...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

प्रयागराज। धर्मनगरी प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कानपुर पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

नई दिल्ली/मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश