मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और सरकार को उनका इलाज करवाना चाहिए।
मोहन प्रजापति ने कहा कि हाल ही में नंद किशोर गुर्जर ने ऐसा बयान दिया कि ब्राह्मण सबके बाप हैं, उनके बाप हैं पिछड़ों और दलितों के भी बाप ब्राह्मण हैं। इस बयान को लेकर पिछड़ों और दलित वर्ग में रोष फैल गया है। मोहन प्रजापति ने इसे निंदनीय करार दिया और कहा कि किसी अन्य वर्ग का अपमान करना कतई स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि नंद किशोर गुर्जर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती और वह बिना सोचे-समझे बातें बोलते रहते हैं। इस कारण उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि ऐसे बड़बोले व्यक्ति का उचित मानसिक परीक्षण और इलाज किया जाए।
मोहन प्रजापति ने विधायक नंद किशोर गुर्जर से पिछड़ों और दलित वर्ग से माफी मांगने की भी अपील की और अति पिछड़ा वर्ग के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे व्यक्ति को मत देने की चेतावनी दी, जो बड़े वर्गों का अपमान करता हो।
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।
टिप्पणियां