संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित
चंदौसी के सरकारी स्कूल में मिली मुस्लिम आयतें
संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में शुक्रवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि स्कूल की दीवारों पर कुरान की आयतें लिखी गईं हैं और देश के महापुरुषों की फोटो एक कमरे में रस्सी से लटकाई गईं हैं। बढ़ते विरोध पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधाना अध्यापक और सहायक अध्यापक को निलंबित करते हुए जांच गठित कर दी।
विद्यालय की प्रधानाध्यापक पुष्पा देवी ने इस पूरे मामले के लिए सहायक अध्यापक मोहम्मद नाजिम को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, टीचर ने आरोपों को लेकर अपनी सफाई दी और दोनों एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि स्कूल में नियमों के विपरीत धार्मिक गतिविधियां कराई जा रही हैं। संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान कुछ आपत्तिजनक बयान भी सामने आए। जिन्हें लेकर पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।
इस विषय में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता आशीष तूफानी ने कहा, स्कूल पहुंचने पर दीवारों पर कुरान आयतें लिखी मिलीं। महापुरुषों की तस्वीरें एक कमरे में रस्सी से बांधकर रखी हुई थीं। वहीं विभाग संयोजक सत्संग प्रमुख आचार्य, ऋतुपन शर्मा ने स्कूल में धार्मिक प्रतीकों के उपयोग पर आपत्ति जताई थी। इसकी जानकारी पर शिक्षा विभाग को पूरे मामले से अवगत कराया गया है।
इस मामले में बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि गांव नगला पूर्वा के प्राथमिक विद्यालय में कुरान की आयतें लिखे होने का मामला संज्ञान में आया है। प्रधानाध्यापक पुष्पा रानी और सहायक अध्यापक मोहम्मद नाजिम को सस्पेंड किया गया है। मामले में अगर आगे और किसी का नाम आता है तो विभागीय कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी लाेकेन्द्र त्यागी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियाें ने प्रार्थना पत्र दिया है, मामला शिक्षा विभाग से जुड़ा है, इसलिए विभागीय अधिकारियाें काे भी अवगत कराते हुए जांच की जा रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां