सृष्टि में संतुलन का महत्व: जीवन और प्रकृति में सामंजस्य बनाए रखना क्यों आवश्यक है
सृष्टि का क्रम ठीक प्रकार से चलता रहे इसके लिए हर क्षेत्र में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। संतुलन के अभाव में अशांति का माहौल उत्पन्न होता है और जीवन में कई संकट सामने आते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी यही नियम लागू होता है। यदि राजा का कोष भरता नहीं रहे और उसमें धन का संचय न हो तो वह खाली हो जाएगा। इसी प्रकार धन का संग्रह तब तक लाभकारी है जब उसका उचित उपयोग भी होता रहे। अधिक संग्रह और भोग का अभाव दोनों ही दुर्बलता और अस्थिरता को जन्म देते हैं।
प्रकृति के प्रति भी मानव की जिम्मेदारी स्पष्ट है। वृक्षों को काटते रहना और नए वृक्ष न लगाना धरती को उजाड़ बना देगा। इससे छाया, फल और फूल की उपलब्धता प्रभावित होगी और प्राकृतिक संतुलन बिगड़ेगा। परमात्मा ने सृष्टि के नियमों में संतुलन स्थापित किया है। हमारे कर्तव्य में यह शामिल है कि हम ऐसे कार्य न करें जिससे यह संतुलन भंग हो। संतुलन बनाए रखना न केवल प्रकृति के लिए आवश्यक है बल्कि मानव जीवन के सुख और स्थायित्व के लिए भी अनिवार्य है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
"गन्ना विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रण पाल सिंह राणा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। प्रशासनिक सेवाओं में एक लंबा और सफल कार्यकाल बिताने के साथ-साथ, पिछले 50 वर्षों से ज्योतिष, वेद और अध्यात्म के प्रति उनकी गहरी रुचि ने उन्हें एक विशिष्ट पहचान दी है।
श्री राणा पिछले 30 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' के माध्यम से प्रतिदिन 'अनमोल वचन' स्तंभ लिख रहे हैं, जो पाठकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय है। उनके लिखे विचार न केवल ज्ञानवर्धक होते हैं, बल्कि पाठकों को जीवन की चुनौतियों के बीच सकारात्मक दिशा और मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं। प्राचीन वैदिक ज्ञान को आधुनिक जीवन से जोड़ने की उनकी कला को पाठकों द्वारा वर्षों से सराहा और पसंद किया जा रहा है।"

टिप्पणियां