रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, सुरक्षा हुई सख्त
रांची। रांची स्थित सिविल कोर्ट को शुक्रवार को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमा पूरी तरह सतर्क हो गए और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। एहतियातन सिविल कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। झारखंड जगुआर की बम निरोधक इकाई को तत्काल मौके पर बुलाया गया। बम स्क्वॉड ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
ये भी पढ़ें पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कीमती धातुओं में उछाल; चांदी में 5,000 रुपए से ज्यादा की तेजी
इस दौरान अदालत भवन, पार्किंग क्षेत्र, वकीलों के चैंबर, रिकॉर्ड रूम समेत सभी संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की गई। हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से पड़ताल की गई। घंटों चले तलाशी अभियान के बाद परिसर में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच का निर्णय लिया गया है। मुख्य प्रवेश द्वारों के साथ-साथ अन्य निकास बिंदुओं पर भी पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई है। कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर हैं। इसके अलावा, परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर भी लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
ये भी पढ़ें ट्रम्प का ऐलान- ईरान जंग जीती, लेकिन मिशन पूरा होने तक जंग जारी, शांति के लिए तेहरान की 3 शर्तें
इधर, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान करने में जुटी हुई हैं। साइबर सेल की मदद से धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। ई-मेल किस सर्वर से भेजा गया, उसका आईपी एड्रेस क्या है और इसमें किसी संगठित साजिश की भूमिका है या नहीं, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने और स्थिति सामान्य होने तक सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर रहेंगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां