सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, चोरी किए गए पोपलर के 06 लठ्ठे बरामद

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने 02 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये पोपलर के पेड़ के 06 लठ्ठे बरामद किए है।
जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को वादी अवनीश पुत्र राजपाल सिंह निवासी उमाही कला थाना रामपुर मनिहारान की तहरीर पर अभियुक्त जाबिर पुत्र नामालुम, प्रदीप पुत्र कंवरपाल व शाहरुख पुत्र नामालूम निवासीगण ग्राम जन्धेडा थाना रामपुर मनिहारान के खिलाफ वादी के खेत से पोपलर का पेड चोरी कर लिए जाने के सम्बन्ध में थाना रामपुर मनिहारान पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी राधेश्याम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक विवेक वैद्यवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जाबिर व शाहरुख को 06 लठ्ठे पोपलर के पेड़ के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां