रामभक्तों का अपमान भारत की विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों का अपमान था : योगी आदित्यनाथ

On
School Ad




-संस्कार, शिक्षा और संस्कृति से ही बनेगा समृद्ध उत्तराखंड : योगी

हरिद्वार/यमकेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि एक समय रामभक्तों का अपमान किया जाता था, लेकिन यह केवल रामभक्तों का नहीं बल्कि भारत की विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों का अपमान था, जिसके कारण उत्तर प्रदेश अराजकता और दंगों का केंद्र बन गया।
हरिद्वार में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौर में प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी, न बेटी सुरक्षित थी और न व्यापारी। उनकी सरकार में विरासत के सम्मान के साथ कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई, जिसके परिणामस्वरूप आज दंगा और दंगाई दोनों गायब हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में न कर्फ्यू है, न फसाद और न ही अराजकता। स्पष्ट नीति और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के चलते प्रदेश विकास और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण इसी बदलाव का प्रतीक है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आश्रम पद्धति और भारतीय परंपरा प्रशासन और प्रबंधन की वास्तविक शिक्षा देती है। उन्होंने कहा कि संन्यासी आश्रम व्यवस्था से अनुशासन, सेवा और सुशासन सीखता है, जिससे प्रशासन चलाने की क्षमता विकसित होती है।

सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर ये भी पढ़ें  सपा नेताओं के घर मिल रहे सिलेंडरों के भंडार, अखिलेश उल्टा सरकार को कर रहे बदनामः ओमप्रकाश राजभर

मुख्यमंत्री ने बताया कि माघ मेले में अब तक 21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज, हरिद्वार, बदरीनाथ और केदारनाथ अब केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना के केंद्र बन चुके हैं। इसके बाद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर स्थित एक इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का समग्र विकास केवल भौतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि संस्कार, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण से ही संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें संस्कार, कौशल विकास और जीवन निर्माण के केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

मुजफ्फरनगर: खाद के साथ जबरन थमाया दूसरा सामान तो खैर नहीं! DM उमेश मिश्रा के सख्त निर्देश— "विक्रेताओं पर दर्ज होगा मुकदमा" ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: खाद के साथ जबरन थमाया दूसरा सामान तो खैर नहीं! DM उमेश मिश्रा के सख्त निर्देश— "विक्रेताओं पर दर्ज होगा मुकदमा"

 

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल रिहैब सेंटर पर एयरस्ट्राइक की, 400 से ज्यादा मौतें : तालिबान ये भी पढ़ें  पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल रिहैब सेंटर पर एयरस्ट्राइक की, 400 से ज्यादा मौतें : तालिबान

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक शिक्षा ढांचे का विकास है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पलायन न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गुरुकुल परंपरा में शिक्षा जीवन के हर संघर्ष के लिए विद्यार्थी को तैयार करती थी और सकारात्मक सोच व परिश्रम ही प्रगति का मार्ग है। योगी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विद्यालयों को कौशल विकास और समग्र व्यक्तित्व निर्माण के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पलायन रोकने के लिए शिक्षा, नवाचार और रोजगार के अवसर स्थानीय स्तर पर विकसित करने होंगे।

 

उन्होंने विद्यालय भवन का उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कौशल विकास गतिविधियों के लिए करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। दोनों कार्यक्रमों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संत समाज के प्रमुख उपस्थित रहे।

Views: 79

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

यूपी को मिलेगी नई उड़ान: 28 मार्च को हो सकता है जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण, CM योगी ने PM मोदी से किया अनुरोध

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विकास को वैश्विक मानचित्र पर नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले नवनिर्मित जेवर (नोएडा) अंतरराष्ट्रीय हवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
यूपी को मिलेगी नई उड़ान: 28 मार्च को हो सकता है जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण, CM योगी ने PM मोदी से किया अनुरोध

पश्चिम बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, 11 जिलाधिकारी और केएमसी कमिश्नर हटाए गए

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक निष्पक्षता और तटस्थता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने बुधवार को...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पश्चिम बंगाल चुनाव: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, 11 जिलाधिकारी और केएमसी कमिश्नर हटाए गए

यूपी में 'पंडित' शब्द पर फिर भड़का विवाद: कक्षा 7 की संस्कृत परीक्षा का प्रश्न बना मुद्दा, शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश

आगरा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद अब ताजनगरी आगरा के परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा में 'पंडित'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
यूपी में 'पंडित' शब्द पर फिर भड़का विवाद: कक्षा 7 की संस्कृत परीक्षा का प्रश्न बना मुद्दा, शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश

सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी पूरे देश में ईद !

मुजफ्फरनगर/नई दिल्ली। इस्लाम धर्म के सबसे मुकद्दस और प्रमुख त्योहारों में से एक 'ईद-उल-फितर' अब बस कुछ ही कदम दूर...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सऊदी अरब में नहीं दिखा ईद का चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी पूरे देश में ईद !

दिल्ली के पालम में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाके पालम में बुधवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ चार...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली के पालम में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी में 'पंडित' शब्द पर फिर भड़का विवाद: कक्षा 7 की संस्कृत परीक्षा का प्रश्न बना मुद्दा, शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश

आगरा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद अब ताजनगरी आगरा के परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा में 'पंडित'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
यूपी में 'पंडित' शब्द पर फिर भड़का विवाद: कक्षा 7 की संस्कृत परीक्षा का प्रश्न बना मुद्दा, शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश

यूपी पंचायत चुनाव का बिगुल: 12 जुलाई तक चुनी जाएगी नई सरकार, राजभर बोले- अगली कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश के आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर स्थिति स्पष्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पंचायत चुनाव का बिगुल: 12 जुलाई तक चुनी जाएगी नई सरकार, राजभर बोले- अगली कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र के गोपनीय पत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम