इस वर्ष 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आयोग की बड़ी तैयारी

On
School Ad

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने असम, केरल, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को स्वतंत्र और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) में आयोजित दो दिवसीय 'केंद्रीय पर्यवेक्षक ब्रीफिंग' का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें देशभर से आए कुल 1,444 अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के अंतिम दिन आज मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ पर्यवेक्षकों के तीसरे बैच को संबोधित करते हुए कहा, “भारत में चुनाव पूरी तरह से कानून और आयोग के निर्देशों के अनुसार होते हैं। इसलिए नियमों से किसी भी तरह के विचलन की कोई गुंजाइश नहीं है। पर्यवेक्षक सुनिश्चित करें कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता का उच्चतम स्तर बना रहे।"

चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने जोर दिया कि राजनीतिक दलों और जनता से मिलने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए ताकि चुनावी प्रक्रिया में भरोसा बना रहे। उन्होंने उन्हें पिछले एक साल में आयोग द्वारा की गई विभिन्न नई पहलों के बारे में भी बताया, जिन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सफलतापूर्वक लागू किया गया था।

डॉ. एस.एस. संधू ने कहा कि पर्यवेक्षक मैदान में ईसीआई के प्रतिनिधि होते हैं इसलिए उन्हें सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम आचरण का पालन करना चाहिए। आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20 बी द्वारा उसे दिए गए विशेषाधिकार के तहत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में आयोग की सहायता के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करता है। वे फील्ड स्तर पर चुनावी प्रक्रिया के कुशल और प्रभावी प्रबंधन की भी देखरेख करते हैं।

मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

ईसीआई के अनुसार, 5-6 फरवरी को आयोजित ब्रीफिंग सत्र में देशभर से आए कुल 1,444 अधिकारियों ने भाग लिया। आयोग ने इन अधिकारियों को तीन बैच श्रेणियों में विभाजित किया जिनमें 714 सामान्य पर्यवेक्षक, 233 पुलिस पर्यवेक्षक और 497 व्यय पर्यवेक्षक शामिल हैं। इस दौरान, पर्यवेक्षकों को मतदाता सूची तैयार करने, चुनाव संचालन और व्यय, सूचना प्रौद्योगिकी तथा मीडिया से संबंधित मामलों के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई।

 योगी सरकार का बड़ा कदम: सरयू नहर परियोजना के विस्तार से पूर्वी यूपी के किसानों की बदलेगी तकदीर ये भी पढ़ें   योगी सरकार का बड़ा कदम: सरयू नहर परियोजना के विस्तार से पूर्वी यूपी के किसानों की बदलेगी तकदीर

Views: 74

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

रॉयल बुलेटिन इन्वेस्टिगेशन: क्या नगर पालिका की 'सुस्ती' ले डूबेगी मंत्री कपिल देव का किला ? स्वास्थ्य सेवा, बढ़ रहा प्रदूषण भी बन रहा मुसीबत !

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निर्वाचन क्षेत्र मुजफ्फरनगर सदर में 'रॉयल बुलेटिन' के ताज़ा डिजिटल सर्वे...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन इन्वेस्टिगेशन: क्या नगर पालिका की 'सुस्ती' ले डूबेगी मंत्री कपिल देव का किला ? स्वास्थ्य सेवा, बढ़ रहा प्रदूषण भी बन रहा मुसीबत !

खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा?

खतौली (मुजफ्फरनगर)। खतौली विधानसभा का राजनीतिक ताना-बाना रातों-रात बदल गया है, जिसने आने वाले चुनावों की रोचकता को दोगुना कर...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा?

कैराना का 'किंग' कौन ? महा-सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे: इकरा हसन के 'जोश' के आगे प्रदीप चौधरी का 'अनुभव' कितना भारी ?, या कोई तीसरा बना जनता की पसंद, जाने पूरा परिणाम !

कैराना/शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित लोकसभा सीटों में शुमार कैराना का सियासी मिजाज भांपने के लिए 'रॉयल बुलेटिन'...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
कैराना का 'किंग' कौन ? महा-सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे: इकरा हसन के 'जोश' के आगे प्रदीप चौधरी का 'अनुभव' कितना भारी ?, या कोई तीसरा बना जनता की पसंद, जाने पूरा परिणाम !

हरियाणा: पानीपत बनेगा उत्तर भारत का 'नागपुर', दत्तात्रेय होसबाले ने पेश किया भविष्य का रोडमैप

पानीपत (हरियाणा)। हरियाणा के पानीपत (पट्टीकल्याणा) में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय 'अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा'...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: पानीपत बनेगा उत्तर भारत का 'नागपुर', दत्तात्रेय होसबाले ने पेश किया भविष्य का रोडमैप

यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम