सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार 3 दिसम्बर 2025 को वादी कोमल सिंह पुत्र तेजपाल सिंह निवासी ग्राम घाटेडा थाना रामपुर मनिहारान की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ग्राम घाटेडा के जंगल में गौकशी कर अवशेष को गन्ने के खेत मे फंेक देने के सम्बन्ध मंे थाना रामपुर मनिहारान पर धारा 3/8 गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके अलावा विगत् 14 दिसम्बर को वादी आकाश चौधरी पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम लुण्ढी थाना रामपुर मनिहारान की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गौकशी कर अवशेष को उमाही कलां नहर में फेंक देने के सम्बन्ध में थाना रामपुर मनिहारान पर धारा 3/8 गौवध अधिनियम बनाम अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी राधेश्याम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेचना के दौरान अभियुक्त इलियास पुत्र शरीफ निवासी ग्राम चकवाली थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया था। जिसके खिलाफ 31 जनवरी को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। श्री यादव ने बताया कि आज उनके व वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक ओमबीर सिंह तथा आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमों मे वांछित/इनामिया अभियुक्त इलियास को शहरी पुल रामपुर मनिहारान से गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां