मेरठ: कंकरखेड़ा ज्वेलर्स से लाखों के जेवर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान पर आई महिला जेवर देखने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर उड़ाकर ले गई। दुकान मालिक और कर्मचारियों ने महिला को पकड़ा और थाने ले गए। महिला से चोरी के जेवर बरामद हुए हैं। बताया जाता है कि महिला पिछले काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय थी और ज्वेलर्स की दुकानों को अपना निशाना बनाती थी।
थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के सतीश चौक स्थित एक ज्वेलर्स दुकान से जेवर चोरी के मामले में महिला को गिरफ्तार किया। ज्वैलर्स की तत्परता से महिला को पकड़ा गया। पुलिस ने महिला के पास से चोरी की अंगूठी, चांदी की दो अंगूठियां और एक सोने की लौंग बरामद की।
ज्वैलर्स ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी अंबेडकर रोड स्थित सतीश चौक पर ज्वेलरी की दुकान है। बीती शाम मोदीनगर निवासी एक महिला जो कि अपने को पिंकी वर्मा बता रही थी जेवर खरीदने के बहाने आई। इस दौरान, महिला ने सोने की अंगूठी, चांदी की दो अंगूठियां और एक लौंग को अपने कपड़ों के भीतर छुपा लिया और दुकान से बाहर निकल गई।
उनको अपने माल गायब होने का पता चला तो तुरंत अपने कर्मचारियों के साथ महिला का पीछा किया। इस दौरान महिला को सरधना रोड पर पकड़ लिया। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले आई।
महिला कास्टेबल द्वारा उसकी की तलाशी ली गई। जिसमें चोरी किए गए जेवर बरामद हुए। दुकान मालिक की तहरीर के आधार पर आरोपी महिला पिंकी वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां