सहारनपुर के नानौता में आवारा कुत्तों का आतंक, 35 से अधिक लोग घायल, महिलाओं और बच्चों में दहशत

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के नानौता क्षेत्र में मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रही एक महिला को आवारा कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार मंदिर से पूजा- अर्चना कर वापस घर पर लौट रही नगर की मेन बाजार निवासी महिला अनीता जैन को सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया।
इसके अलावा नगर के प्रमोद कुमार, शमशाद हुसैन, साहिल, लक्ष्मी, नितिन, साइमा आदि भी कुत्तों के हमले का शिकार होकर घायल हुए हैं। गलियों में बड़ी संख्या में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड के खौफ से महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इन कुत्तों को पकड़वा कर कहीं दूर छुड़वाने की मांग की है। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि नगर एव क्षेत्र से एक दिन में कुत्तों के हमले में घायल 35 से अधिक लोग इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे। सभी को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में कुत्ते काटने के इंजेक्शन उपलब्ध हैं। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां