चार दिन तक फूलों की खुशबू से महकेगा नोएडा, केदारनाथ मंदिर थीम बनेगी मुख्य आकर्षण

On

 

ये भी पढ़ें  संसद में 'दोस्ती' हुई तार-तार ! राहुल गांधी ने कहा 'गद्दार दोस्त' तो रवनीत बिट्टू ने दिया 'देश का दुश्मन' होने का टैग

नोएडा। शहरवासियों के लिए फरवरी का महीना इस बार खास होने जा रहा है। नोएडा में 19 से 22 फरवरी तक भव्य फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फूलों की रंग-बिरंगी दुनिया देखने को मिलेगी। यह आयोजन सेक्टर-33ए स्थित शिल्पहाट के पास शिवालिक पार्क में किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाला यह फ्लावर शो प्रकृति, कला और संस्कृति का अनूठा संगम होगा। फ्लावर शो का सबसे बड़ा आकर्षण फूलों से निर्मित केदारनाथ मंदिर होगा। यह मंदिर करीब 30 फीट लंबा और 40 फीट ऊंचा होगा, जिसे विभिन्न प्रजातियों के फूलों से सजाया जाएगा। इसके अलावा, शो का मुख्य प्रवेश द्वार भी केदारनाथ थीम पर तैयार किया जाएगा, जिसकी लंबाई 22 फीट और ऊंचाई लगभग 25 फीट होगी।

ये भी पढ़ें  अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर बड़ा अपडेट, ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने की प्रक्रिया शुरू..जानिए जांच के नए मोड़

 

केदार मंदिर के सामने फूलों से बने त्रिशूल, डमरू और नंदी की आकृतियां स्थापित की जाएंगी, जिनकी लंबाई करीब 8 फीट और ऊंचाई 3 फीट होगी। वहीं, करेले से तैयार 6 फीट ऊंचा हाथी भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। फ्लावर शो में सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्य पाथवे पर 7 फीट ऊंचे बास्केट के जरिए सजावट की जाएगी। इसके साथ ही बास्केट फॉर पॉट्स फ्लावर, टॉप बास्केट फ्लो (8 फीट), प्रवेश पाथवे द्वार और प्रवेश गार्डन द्वार (10 फीट लंबाई और 12 फीट ऊंचाई) बनाए जाएंगे। इसके अलावा ढोलक शेप बास्केट स्टेप, फ्लोरल रेप्लिका ऑफ मटका फ्लो, बुद्धा लोटस और अन्य आकर्षक फ्लोरल स्कल्पचर भी तैयार किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें  खतौली तहसील में आर-पार की जंग: चौथे दिन भी वकीलों का हल्लाबोल, जुलूस निकाल तहसील प्रशासन को ललकारा

 

इस फ्लावर शो में उत्तर रेलवे, नई दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन, दक्षिणी दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन, भारतीय थल सेना, कोटा हाउस, भारत पेट्रोलियम, एलजी, एडोब सिस्टम, एनआईआईटी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान अपनी-अपनी प्रदर्शनी लगाएंगे।

 

कार्यक्रमों की बात करें तो 19 फरवरी को गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह फ्लावर शो का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन अवसर पर आईटीबीपी बैंड टीम की प्रस्तुति होगी। 20 फरवरी को सवत्र बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति देगा। 21 फरवरी को विभिन्न संस्थानों द्वारा तैयार किए गए गार्डन का जजों द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। 22 फरवरी को स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

 

इसी दिन समापन समारोह में कवि सम्मेलन होगा, जिसमें डॉ विष्णु सक्सेना, डॉ अर्जुन शिशौदिया, अनिल अगवंशी, शंभू शिखर, कल्पना शुक्ला और विनोद पांडेय जैसे प्रसिद्ध कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। फ्लावर शो में 90 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें 38 नर्सरी शामिल होंगी। इनमें से कुछ नर्सरी कालिम्पोंग और भीमताल से भी आएंगी। यहां बीज, खाद, नर्सरी उत्पाद, खेती के औजार, सजावटी पौधे, कीटनाशक, गमले और उद्यान से जुड़ा हर जरूरी सामान उपलब्ध होगा। कुल मिलाकर यह फ्लावर शो नोएडा के लोगों के लिए प्रकृति प्रेम और सांस्कृतिक आनंद का यादगार अनुभव बनने जा रहा है।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

चार दिन तक फूलों की खुशबू से महकेगा नोएडा, केदारनाथ मंदिर थीम बनेगी मुख्य आकर्षण

   नोएडा। शहरवासियों के लिए फरवरी का महीना इस बार खास होने जा रहा है। नोएडा में 19 से 22 फरवरी...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
चार दिन तक फूलों की खुशबू से महकेगा नोएडा, केदारनाथ मंदिर थीम बनेगी मुख्य आकर्षण

सृष्टि में संतुलन का महत्व: जीवन और प्रकृति में सामंजस्य बनाए रखना क्यों आवश्यक है

सृष्टि का क्रम ठीक प्रकार से चलता रहे इसके लिए हर क्षेत्र में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। संतुलन के...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
सृष्टि में संतुलन का महत्व: जीवन और प्रकृति में सामंजस्य बनाए रखना क्यों आवश्यक है

दैनिक राशिफल- 7 फरवरी 2026, शनिवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 7 फरवरी 2026, शनिवार

'घूसखोर पंडत' टाइटल पर सियासी भूचाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत वृंदावन के संतों ने जताई कड़ी आपत्ति

   मुंबई । नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में घिर गई है। फिल्म के टाइटल...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
'घूसखोर पंडत' टाइटल पर सियासी भूचाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत वृंदावन के संतों ने जताई कड़ी आपत्ति

आईपीओ लाने की तैयारी कर रही एनएसई ने जारी किए नतीजे, कंपनी का मुनाफा 37 प्रतिशत गिरा

   नई दिल्ली। इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष...
Breaking News  बिज़नेस 
आईपीओ लाने की तैयारी कर रही एनएसई ने जारी किए नतीजे, कंपनी का मुनाफा 37 प्रतिशत गिरा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमंे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में शुक्रवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय 
संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, चोरी किए गए पोपलर के 06 लठ्ठे बरामद

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने 02 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये पोपलर के पेड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, चोरी किए गए पोपलर के 06 लठ्ठे बरामद