शामली: नगर पालिका की मुख्य पाइपलाइन लीकेज से जलापूर्ति बाधित
शामली। शहर के झिंझाना रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज के सामने नगर पालिका की मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन एक बार फिर लीकेज हो गई, जिससे क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। बार-बार मरम्मत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान न होने से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है।
शहर में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई मुख्य पाइपलाइन पिछले काफी समय से खराब चल रही है। करीब 15 दिन पूर्व नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा दिनभर पानी की सप्लाई बंद कर पाइपलाइन की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन शुक्रवार को पुनः पाइपलाइन में लीकेज हो गया। पाइपलाइन से लगातार पानी बहने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर गली-मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
कई क्षेत्रों में नलों में पानी नहीं पहुंचने से नागरिकों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन में बार-बार लीकेज होने से न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और पाइपलाइन की तकनीकी जांच कराकर आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए।नगरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते पाइपलाइन की समुचित मरम्मत नहीं कराई गई तो गर्मी के मौसम में जल संकट और गहरा सकता है। नागरिकों ने जल्द कार्रवाई कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां