शामली: कमेटी के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला, एस पी ऑफिस पहुंचीं महिलाएं, पुलिस कार्रवाई न होने का आरोप
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कमेटी के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का मामला उजागर हुआ है। मंगलवार को थाना थानाभवन क्षेत्र के जलालाबाद कस्बे की करीब दर्जन भर महिलाएं एस पी ऑफिस पहुंचीं और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि उनके इलाके की शबाना नामक महिला, कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी कर फरार हो गई।
पीड़ित महिलाओं का कहना है कि मामले में करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। फरार महिला के अलावा अन्य आरोपी अपने घर में आराम से रह रहे हैं।
महिलाओं ने बताया कि शबाना ने कमेटी डलवाने के नाम पर लोगों का भरोसा जीतकर उनके साथ ठगी की। कुल रकम करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। पीड़ितों ने एस पी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
एस पी ने पीड़ित महिलाओं को आश्वासन दिया कि मामले में उचित और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार महिला की तलाश में भी दबिश जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां