शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर में मारा गया 50 हजार का इनामी बदमाश

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एनसीआर का कुख्यात बदमाश रिहान मारा गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के ओखला क्षेत्र का रहने वाला रिहान लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। उस पर लगभग 90 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह शामली जनपद में भी एक लूट के मामले में वांछित चल रहा था। बीते दिन रिहान और उसके साथी ने थाना बाबरी क्षेत्र में राहुल नामक युवक से मोबाइल फोन, सोने की ज्वेलरी और नगदी लूट ली थी। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।

शामली में गड्ढे के कारण ट्रैक्टर से उछलकर गिरी मासूम बालिका की मौत ये भी पढ़ें  शामली में गड्ढे के कारण ट्रैक्टर से उछलकर गिरी मासूम बालिका की मौत

बताया गया कि थाना कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को लूट करने वाले बदमाशों की सूचना मिली। बाइक पर सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गांव कसेरवा की ओर भाग निकले। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचना दी और थाना आदर्श मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों थानों की संयुक्त टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई, जिसमें रिहान को गोली लग गई।

शामली: ब्याज विवाद में युवक पर हमला, सिर में लोहे की रॉड से घायल ये भी पढ़ें  शामली: ब्याज विवाद में युवक पर हमला, सिर में लोहे की रॉड से घायल

मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षा में पुलिस का एक सिपाही सुमित बैंसला भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रिहान की मौत हो गई। घायल सिपाही का उपचार जारी है।

शामली में ब्याज के चंगुल में फंसा युवक, पैसे चुकाने के बाद भी दबंगों ने लोहे की रॉड से सिर फोड़ा ये भी पढ़ें  शामली में ब्याज के चंगुल में फंसा युवक, पैसे चुकाने के बाद भी दबंगों ने लोहे की रॉड से सिर फोड़ा

पुलिस के मुताबिक रिहान एक अंतर्राज्यीय इनामी अपराधी था, जिस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके पास से विदेशी पिस्टल, देशी तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल, लूटे गए मोबाइल फोन, सोने की अंगूठियां और नगदी बरामद की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिहान पेशेवर अपराधी था और दिल्ली एनसीआर सहित गुरुग्राम, नोएडा, मेरठ, बागपत समेत कई जिलों में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका था। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Views: 215

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं