कांधला में खेत में युवक पर गीदड़ का हमला: बागपत निवासी गंभीर, जिला अस्पताल शामली रेफर
शामली। कांधला थाना क्षेत्र में एक युवक पर जंगली गीदड़ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान बागपत के गांव लूम निवासी पंकज पुत्र तेजपाल के रूप में हुई है।
घटना उस समय हुई जब पंकज खेत पर टहल रहा था। अचानक गीदड़ के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पास में खेतों में काम कर रहे किसान उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और गीदड़ को भगाकर पंकज को बचाया।
ये भी पढ़ें शामली में नाबालिग से दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आदर्श मंडी पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजासूचना मिलते ही पंकज को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर जितेश ने बताया कि युवक को तत्काल बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण प्रशासन से जंगली जानवरों से सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां