नोएडा । उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय द्वारा आज सेक्टर-94 स्थित श्री जी गौसदन का तथा ग्रेटर नोएडा के ग्राम जलपुरा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा संचालित गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गौवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए सभी गौवंशों को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराने, ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई अन्य अव्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नोएडा सेक्टर-94 स्थित श्री जी गौसदन गौशाला का निरीक्षण के दौरान गौशाला की व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता से परिपूर्ण पाई गईं। यहां गौ उत्पाद निर्माण, प्रयोगशाला संचालन एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को देखकर गौशाला संचालकों के प्रयासों की सदस्य द्वारा सराहना की गई।
इसके बाद सदस्य द्वारा ग्रेटर नोएडा के ग्राम जलपुरा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया गया, जहां ठंड के मौसम को देखते हुए गौवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए सभी गौवंशों को पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराने, ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई अन्य अव्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौसेवा और गौवंश संरक्षण उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गोबर से पेंट, अगरबत्ती, दीपक एवं अन्य उपयोगी उत्पादों के निर्माण का कार्य प्रारंभ किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य से न केवल गौशाला की आय में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय जनसामान्य को रोजगार से जोड़कर स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा। सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूहों, महिलाओं एवं युवाओं को प्रशिक्षण देकर इस पहल से जोड़ा जाए, ताकि गौशाला आर्थिक रूप से सशक्त बन सके और जनभागीदारी सुनिश्चित हो। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियां