शामली: राज्य टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
शामली। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे निरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को स्टेट रेपिड मॉनिटरिंग टीम ने शामली पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली तथा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।
शामली सीएचसी का निरीक्षण करने के लिए अमरोहा से डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार पहुंचे। उनके साथ दो सदस्यीय टीम ने इमरजेंसी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष, डेंटल कक्ष सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था, डस्टबिन की उपलब्धता, मरीजों को शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की स्थिति तथा उपचार व्यवस्था की जानकारी ली गई।
इस दौरान डॉ. बिजेन्द्र, हनीफ अहमद सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। वहीं जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए मुरादाबाद से कंसल्टेंट ऑफिसर डॉ. राजीव कुमार एवं डॉ. शमशीर आलम पहुंचे। टीम ने ओपीडी कक्षों, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी, एसएनसीयू, बच्चा नर्सरी, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड कक्ष तथा एक्स-रे कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में भर्ती एवं उपचार करा रहे मरीजों से भी बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के निर्देश पर पूरे प्रदेश में यह निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं, संसाधनों और कमियों का आकलन किया जा रहा है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां