शामली में बाल विवाह रोकथाम हेतु समुदाय को किया गया जागरूक

शामली। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत जनपद शामली में निरंतर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में ब्लॉक कैराना की ग्राम पंचायत गोगवान में 6 फरवरी 2026 को समुदाय के लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया।

जिलाधिकारी शामली अरविंद कुमार चौहान के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन ने किया। ग्राम पंचायत, वार्ड सदस्य, पार्षद, समुदाय आधारित जोखिमग्रस्त परिवारों के लोग और अन्य स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सहायक गुरमीत चौहान ने की और सभी उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ें  शामली: कमेटी के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला, एस पी ऑफिस पहुंचीं महिलाएं, पुलिस कार्रवाई न होने का आरोप

महिला कल्याण विभाग से उपस्थित श्री लोकेश कुमार ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका और 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह गैर-कानूनी है। बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक और सामाजिक विकास पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह करने, कराने या इसमें सहयोग करने पर दो साल तक का कारावास या 1,00,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों लग सकते हैं। इसके साथ ही बराती, मौलवी/पंडित, फोटोग्राफर, टैंट, कैटरिंग और बैंड पार्टी संचालकों के खिलाफ भी FIR दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें  शामली: भिक्की मोड़ पर झुके व उल्टे लटकते तिरंगे, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप

जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी के रूप में जिला प्रोबेशन अधिकारी को नामित किया गया है। वन स्टॉप सेंटर से प्रमोद कुमार और DHEW कुलदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि बाल विवाह की सूचना या आशंका होने पर तुरंत 1098, 112, 181 या नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।

ये भी पढ़ें  शामली में जिलाधिकारी ने तहसील का किया औचक निरीक्षण; लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान नौशिदा, ग्राम पंचायत सहायक शिवानी, ग्राम सचिव श्निशांत बालियान, आंगनवाड़ी कर्मियों और समुदाय के अन्य लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इसके विरुद्ध शपथ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

यह कार्यक्रम 1 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक चल रहे अभियान के तहत जनपद में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए निरंतर जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

सृष्टि में संतुलन का महत्व: जीवन और प्रकृति में सामंजस्य बनाए रखना क्यों आवश्यक है

सृष्टि का क्रम ठीक प्रकार से चलता रहे इसके लिए हर क्षेत्र में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। संतुलन के...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
सृष्टि में संतुलन का महत्व: जीवन और प्रकृति में सामंजस्य बनाए रखना क्यों आवश्यक है

दैनिक राशिफल- 7 फरवरी 2026, शनिवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 7 फरवरी 2026, शनिवार

'घूसखोर पंडत' टाइटल पर सियासी भूचाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत वृंदावन के संतों ने जताई कड़ी आपत्ति

   मुंबई । नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में घिर गई है। फिल्म के टाइटल...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
'घूसखोर पंडत' टाइटल पर सियासी भूचाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत वृंदावन के संतों ने जताई कड़ी आपत्ति

आईपीओ लाने की तैयारी कर रही एनएसई ने जारी किए नतीजे, कंपनी का मुनाफा 37 प्रतिशत गिरा

   नई दिल्ली। इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष...
Breaking News  बिज़नेस 
आईपीओ लाने की तैयारी कर रही एनएसई ने जारी किए नतीजे, कंपनी का मुनाफा 37 प्रतिशत गिरा

TVS Raider 125 की नई कीमतें जारी, एंट्री लेवल वेरीएंट हुआ महंगा, जानिए पूरा अपडेट

अगर आप 125 सीसी सेगमेंट में एक स्टाइलिश और परफॉर्मेंस वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर...
ऑटोमोबाइल 
TVS Raider 125 की नई कीमतें जारी, एंट्री लेवल वेरीएंट हुआ महंगा, जानिए पूरा अपडेट

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमंे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में शुक्रवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय 
संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, चोरी किए गए पोपलर के 06 लठ्ठे बरामद

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने 02 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये पोपलर के पेड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, चोरी किए गए पोपलर के 06 लठ्ठे बरामद