शामली में जिलाधिकारी ने तहसील ऊन का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
शामली। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने आज अपने निरीक्षण में कार्यालय तहसील ऊन का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, आर०के० कार्यालय, खतौनी कक्ष, कार्यालय उप निबंधक ऊन तथा तहसील के अन्य पटलों का अवलोकन किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
तहसीलदार ऊन न्यायालय में जिलाधिकारी ने धारा 34 की लंबित पत्रावलियों का निरीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य लंबित वाद पत्रावलियों के भी समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।
आर.के. कार्यालय ऊन में जिलाधिकारी ने आर-6 रजिस्टर का निरीक्षण कर खसरा संख्या के अनुसार ग्राम रंगाना और ग्राम ओदरी की कंप्यूटराइज्ड खतौनी की जांच की, जो पूरी तरह सही पाई गई। रिकॉर्ड रूम में ग्राम ऊदपुर के बस्ते का निरीक्षण किया गया और सभी अभिलेख सूची के अनुसार व्यवस्थित पाए गए।
कार्यालय उप निबंधक ऊन का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने दिन प्रतिदिन के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान आईजीआरएस के प्रकरणों का भी अवलोकन किया गया और शिकायतकर्ताओं से बातचीत के दौरान पाया गया कि शिकायतों का निस्तारण सुचारू रूप से किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ऊन संदीप त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर शिवाजी यादव, तहसीलदार ऊन ललिता चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां