नोएडा में भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल नई CEO से मिला, किसानों की समस्याओं पर उठाई चिंता

School Ad

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ कृष्णा करुणेश से शुक्रवार को शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं और साथ ही क्षेत्र में वर्षों से लंबित विकास कार्यों, किसानों, मजदूरों एवं ग्रामीणों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वहीं किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
 
मुलाकात के दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा संवाद और शांतिपूर्ण वार्ता के माध्यम से समस्याओं के समाधान की पक्षधर रही है, लेकिन दुर्भाग्यवश लंबे समय से किसान, मजदूर और ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के चक्कर काट रहे हैं। सुनवाई न होने से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। अशोक भाटी ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण की स्थापना को 50 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन आज भी यहां के किसान अपनी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। आज़ादी के लगभग 78 वर्षों बाद भी किसान खुद को प्राधिकरण की बेड़ियों से मुक्त नहीं महसूस कर पा रहा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्राधिकरण प्रशासन की होगी। 
 
किसान नेता की उक्त सभी बातें सुनने के बाद सीईओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सभी संबंधित अधिकारियों एवं भाकियू पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें किसानों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, जिलाध्यक्ष अशोक भाटी,रविंद्र भगत, मनोज त्यागी, प्रमोद टाइगर  सहित अन्य किसान नेता उपस्थित रहे।
Views: 63

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

शामली के जलालाबाद में ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत तीन घायल 

जलालाबाद (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यूपी पुलिस में एसआई (सब-इंस्पेक्टर)...
शामली 
शामली के जलालाबाद में ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र समेत तीन घायल 

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल 580 अस्पतालों में होनी चाहिए सीजर डिलिवरी सुविधा केवल 98 में मिल रही सेवा

मध्य प्रदेश में मातृ और शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर स्थिति सामने आई है। राज्य में गर्भवती महिलाओं की ...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल 580 अस्पतालों में होनी चाहिए सीजर डिलिवरी सुविधा केवल 98 में मिल रही सेवा

मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में बछड़ा चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में पशु चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े किसानों को निशाना...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में बछड़ा चोरी करने वाले चोर सीसीटीवी में कैद

शामली के ग्राम मीमला में ग्रामीण बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

शामली। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र, शामली द्वारा ग्राम मीमला (विकास खंड कांधला) में उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण...
शामली 
शामली के ग्राम मीमला में ग्रामीण बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

एलपीजी की कमी की अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को चेतावनी दी कि शहर में एलपीजी की कमी को लेकर...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
एलपीजी की कमी की अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी: सीएम रेखा गुप्ता

उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

मुरादाबाद। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई है। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में एलपीजी को लेकर हड़कंप, भावना भारत गैस एजेंसी संचालकों ने दिया इस्तीफा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम