सहारनपुर में महिला चिकित्सक से दिनदहाड़े नकदी और ज्वैलरी लूट, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर (नानौता)। नगर के दिल्ली मार्ग स्थित एक क्लीनिक में दिनदहाड़े अज्ञात युवक चाकू के बल पर महिला चिकित्सक से पर्स छीनकर फरार हो गया। पीड़ित चिकित्सक ने थाने में तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी जिस दिशा में फरार हुआ है वहां के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
 
दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर काशीपुर गांव निवासी डॉक्टर आदित्य चौहान उनकी पत्नी डॉक्टर रीबा चौहान का क्लिनिक है। डॉक्टर आदित्य चौहान ने बताया कि दोपहर में वह किसी कार्य से क्लिनिक से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक क्लीनिक में घुस आया और उनकी पत्नी रीबा चौहान को चाकू दिखाकर उनका पर्स छीनकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पर्स में करीब पांच हजार की नगदी तथा हजारों रुपए कीमत की आर्टिफिशियल ज्वैलरी रखी थी। महिला चिकित्सक ने तुरंत घटना की सूचना अपने चिकित्सक पति को दी। पति ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सैनी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

15 या 16 फरवरी? जानें महाशिवरात्रि की सही तिथि और चार प्रहर का पूजा मुहूर्त

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक बहुत बड़ा और खास पर्व है, जिसे शिव भक्त हर साल बड़े ही...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
15 या 16 फरवरी? जानें महाशिवरात्रि की सही तिथि और चार प्रहर का पूजा मुहूर्त

बिहार प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दौरा किया: औद्योगिक टाउनशिप विकास हेतु जानकारी प्राप्त

  नोएडा। बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल   ग्रेटर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
बिहार प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दौरा किया: औद्योगिक टाउनशिप विकास हेतु जानकारी प्राप्त

शामलीः कैराना में लूट की योजना बनाने वाले दो अभियुक्त पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार

शामली। थाना कैराना पुलिस ने 06 फरवरी 2026 को सूचना मिलने के बाद ग्राम तितरवाडा के पास घेराबंदी कर लूट...
शामली 
शामलीः कैराना में लूट की योजना बनाने वाले दो अभियुक्त पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार

शामली में “No Helmet, No Fuel” अभियान: यातायात नियमों का सख़्त पालन, 425 वाहन चालकों पर कार्रवाई

शामली। जनपद शामली में आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से...
शामली 
शामली में “No Helmet, No Fuel” अभियान: यातायात नियमों का सख़्त पालन, 425 वाहन चालकों पर कार्रवाई

मुजफ्फरनगर नगरपालिका में भ्रष्टाचार की परत-दर-परत खुलती पोल, पार्किंग से लेकर टेंडर तक ‘खास’ ठेकेदारों का खेल उजागर, बीजेपी सभासद ने उठाया मुद्दा 

मुज़फ्फरनगर। मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार को लेकर रोज़ नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। एक ओर जहां बीते...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका में भ्रष्टाचार की परत-दर-परत खुलती पोल, पार्किंग से लेकर टेंडर तक ‘खास’ ठेकेदारों का खेल उजागर, बीजेपी सभासद ने उठाया मुद्दा 

उत्तर प्रदेश

'घूसखोर पंडत' विवाद पर कांग्रेस का आरोप, 'यह ब्राह्मण समाज और सनातनियों का अपमान'

   वाराणसी। मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म के टाइटल का विरोध...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
'घूसखोर पंडत' विवाद पर कांग्रेस का आरोप, 'यह ब्राह्मण समाज और सनातनियों का अपमान'

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: पांच IPS अधिकारियों के तबादले, अखिलेश चौरसिया बने DIG स्थापना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: पांच IPS अधिकारियों के तबादले, अखिलेश चौरसिया बने DIG स्थापना

रिंकू सिंह के लिए नया संकट, फेसबुक आईडी हैक के बाद पिता की तबीयत बिगड़ी, नोएडा रेफर

अलीगढ़। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों साइबर हमले का सामना कर रहे हैं। उनकी फेसबुक आईडी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
रिंकू सिंह के लिए नया संकट, फेसबुक आईडी हैक के बाद पिता की तबीयत बिगड़ी, नोएडा रेफर

सहारनपुर में महिला चिकित्सक से दिनदहाड़े नकदी और ज्वैलरी लूट, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर (नानौता)। नगर के दिल्ली मार्ग स्थित एक क्लीनिक में दिनदहाड़े अज्ञात युवक चाकू के बल पर महिला चिकित्सक से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला चिकित्सक से दिनदहाड़े नकदी और ज्वैलरी लूट, पुलिस जांच में जुटी