T20 वर्ल्ड कप से पहले रिंकू सिंह साइबर हमले के शिकार, फेसबुक अकाउंट हैक, मुकदमा दर्ज

On

अलीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों द्वारा अकाउंट की सेटिंग्स में बदलाव किए जाने और मोनेटाइजेशन से होने वाली आय पर कब्जा किए जाने की आशंका जताई गई है। इस संबंध में अलीगढ़ में FIR दर्ज कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार रिंकू सिंह के फेसबुक अकाउंट पर करीब 16 लाख फॉलोअर्स हैं। कुछ समय से अकाउंट पर संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं, जबकि रिंकू स्वयं इस अकाउंट का नियमित रूप से उपयोग नहीं कर रहे थे। रिंकू ने इस बारे में अलीगढ़ पुलिस को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद उनके भाई सोनू सिंह ने थाने में लिखित शिकायत दी।

ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का इंतजार खत्म, जून में तीन दिन होगी लिखित परीक्षा, भर्ती बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

एसएसपी अलीगढ़ नीरज जादौन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अकाउंट कब हैक हुआ और इसके पीछे कौन लोग हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हैकिंग के जरिए किसी तरह की आर्थिक धोखाधड़ी हुई है या नहीं।

ये भी पढ़ें  खतौली में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने विक्की सवार को कुचला, दर्दनाक मौत, भंगेला चौकी के पास रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि हैकर्स ने अकाउंट की आईडी से छेड़छाड़ की और मोनेटाइजेशन से आने वाले संभावित राजस्व को भी प्रभावित किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर पुलिस का 'ऑपरेशन सवेरा': 11 लाख के गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, रतनपुरी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक

वर्तमान में रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ हैं और आगामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की तैयारियों में व्यस्त हैं। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

नोएडा पुष्प प्रदर्शनी 2026: शिवालिक पार्क में 38वां वार्षिक कार्यक्रम 19-22 फरवरी तक

नोएडा । नोएडा प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-33ए शिल्पहाट स्थित शिवालिक पार्क में 38वें वार्षिक नोएडा पुष्प प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुष्प प्रदर्शनी 2026: शिवालिक पार्क में 38वां वार्षिक कार्यक्रम 19-22 फरवरी तक

मुरादाबाद में ड्रोन से चीनी मांझा का इस्तेमाल करने वाले की हाेगी निगरानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

मुरादाबाद। चीनी मांझे से मौत अब हत्या मानी जाएगी। बीते दिनों प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे के कारण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ड्रोन से चीनी मांझा का इस्तेमाल करने वाले की हाेगी निगरानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

मुजफ्फरनगर वॉलीबॉल टूर्नामेंट: एसवीएम स्कूल ने जीता खिताब, लक्ष्य बने ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’

मुजफ्फरनगर। शनिवार को महाविद्यालय में एक दिवसीय एसवीएम इण्टर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में विभिन्न...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर वॉलीबॉल टूर्नामेंट: एसवीएम स्कूल ने जीता खिताब, लक्ष्य बने ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’

यूट्यूबर शादाब जकाती पर संगीन धाराओं में केस दर्ज, मारपीट-छेड़छाड़ समेत 5 धाराओं में केस

मेरठ से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के प्रसिद्ध यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शादाब जकाती पर पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूट्यूबर शादाब जकाती पर संगीन धाराओं में केस दर्ज, मारपीट-छेड़छाड़ समेत 5 धाराओं में केस

"सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

   नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी अदालत किसी...
"सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: महिला को उसकी मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में ड्रोन से चीनी मांझा का इस्तेमाल करने वाले की हाेगी निगरानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

मुरादाबाद। चीनी मांझे से मौत अब हत्या मानी जाएगी। बीते दिनों प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे के कारण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ड्रोन से चीनी मांझा का इस्तेमाल करने वाले की हाेगी निगरानी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

यूट्यूबर शादाब जकाती पर संगीन धाराओं में केस दर्ज, मारपीट-छेड़छाड़ समेत 5 धाराओं में केस

मेरठ से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के प्रसिद्ध यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शादाब जकाती पर पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूट्यूबर शादाब जकाती पर संगीन धाराओं में केस दर्ज, मारपीट-छेड़छाड़ समेत 5 धाराओं में केस

झांसी में एक 'लुटेरे दूल्हे' का पर्दाफाश.. 6 साल में 3 शादियां , गहने हड़पे , चौथी शादी की तैयारी के दौरान खुली पोल

      झांसी। झांसी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक 'लुटेरे दूल्हे' की पोल उसकी तीन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
झांसी में एक 'लुटेरे दूल्हे' का पर्दाफाश.. 6 साल में 3 शादियां , गहने हड़पे , चौथी शादी की तैयारी के दौरान खुली पोल

सहारनपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को पकड़ा, 15 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर (चिलकाना)। सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को पकड़ा, 15 ग्राम स्मैक बरामद