सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, ऑल टाइम हाई से फिसले दाम

मुजफ्फरनगर–मेरठ में भाव लगभग स्थिर, जानिए आज का पूरा अपडेट

On

 
मुजफ्फरनगर। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार 6 फरवरी को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी की कीमत में एक ही दिन में 13,155 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोना भी 1,013 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।
 
IBJA के अनुसार, आज चांदी की कीमत गिरकर 2,41,184 रुपए प्रति किलो रह गई, जो इससे पहले 2,54,339 रुपए थी। सिर्फ दो दिनों में चांदी कुल 41,278 रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,51,489 रुपए पर आ गया है, जबकि पहले इसका भाव 1,52,502 रुपए था। दो दिन में सोना 6,669 रुपए तक टूट चुका है।
 
29 जनवरी को बनाया था रिकॉर्ड
 
गौरतलब है कि 29 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। उस दिन
• 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,76,121 रुपए
• चांदी 3,85,933 रुपए प्रति किलो
पर पहुंच गई थी।
 
इसके बाद बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच ही चांदी करीब 1.60 लाख रुपए और सोना करीब 26 हजार रुपए तक टूट गया था। हालांकि इसके बाद कुछ दिनों तक तेजी भी लौटी, लेकिन अब फिर से गिरावट का दौर जारी है।
एमसीएक्स में इस समय सोना 152845 और चाँदी 238748 चल रही है ।
 
गिरावट के प्रमुख कारण
 
विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई कारण हैं—
• प्रॉफिट बुकिंग: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली की।
• फिजिकल डिमांड में कमी: ऑल टाइम हाई के बाद ज्वैलरी की मांग कमजोर हुई।
• औद्योगिक उपयोग को लेकर चिंता: खासकर चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड को लेकर आशंका बढ़ी।
 
मुजफ्फरनगर में भाव लगभग स्थिर
 
राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी गिरावट के बावजूद स्थानीय बाजार में भाव सीमित दायरे में बने हुए हैं।
मुजफ्फरनगर के अरिहंत ज्वैल्स के संचालक अंशुल जैन के अनुसार—
• सोना: ₹1,59,500 प्रति 10 ग्राम
• चांदी: ₹2,65,000 प्रति किलो है 
 
मेरठ सर्राफा बाजार का हाल
 
वहीं मेरठ के बाजार में आज—
• सोना: ₹1,58,600 प्रति 10 ग्राम
• चांदी: ₹2,55,000 प्रति किलो
पर कारोबार हुआ।
 
खरीदारी से पहले रखें ये सावधानियां
 
विशेषज्ञों का कहना है कि सोना खरीदते समय उपभोक्ताओं को कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए—
• सोने का वजन और कीमत IBJA जैसी विश्वसनीय वेबसाइट से क्रॉस चेक करें।
• 24, 22 और 18 कैरेट के हिसाब से कीमत अलग-अलग होती है।
• हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें।
• हॉलमार्क नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524, जिससे सोने की शुद्धता की पुष्टि होती है।
 
निवेशकों और खरीदारों की नजर
 
लगातार उतार-चढ़ाव के चलते निवेशक और ज्वैलरी खरीदार फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय संकेतों और घरेलू मांग के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
 
 
Views: 1101

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

पत्रकार हत्याकांड में डेरामुखी राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पत्रकार हत्याकांड में...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
पत्रकार हत्याकांड में डेरामुखी राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला

एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा होने के बाद केंद्र...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- 'पर्याप्त तेल-गैस मुहैया कराने में सरकार लाचार'

विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मुंबई। 'टटिहरी' सॉन्ग को लेकर पंजाबी सिंगर बादशाह बुरे फंस चुके हैं। गाने में लड़कियों के लिए विवादित शब्दों के...
Breaking News  मनोरंजन 
विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

नई दिल्ली,। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के कारण शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

उत्तर प्रदेश

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली का त्योहार बीतने के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं