संभल में GST अफसरों का बड़ा एक्शन, 33 करोड़ की बेहिसाबी ज्वेलरी जब्त, 20 GST कर्मचारी कस्टमर-चौकीदार बने

On

संभल। जनपद संभल के चंदौसी में GST विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 करोड़ रुपये की बेहिसाबी सोना-चांदी और हीरे की ज्वेलरी जब्त की है। यह कार्रवाई अचानक नहीं, बल्कि एक महीने की गुप्त निगरानी और सटीक प्लानिंग के बाद की गई, जिसमें GST के अफसर ग्राहक और चौकीदार बनकर सर्राफा कारोबारियों पर नजर रखे हुए थे।

मुरादाबाद जोन से 15 से 20 GST अधिकारी अलग-अलग टीमों में पिछले एक महीने से संभल आते-जाते रहे। ये अधिकारी कभी ग्राहक बनकर ज्वेलरी शोरूम में जाते, तो कभी चौकीदार या आम लोगों की तरह बाजार में मौजूद रहकर सोने-चांदी की खरीद-फरोख्त और स्टॉक की जानकारी जुटाते थे। जैसे ही सोने और चांदी के रेट कम हुए और कारोबारियों ने अचानक स्टॉक बढ़ाना शुरू किया, टीम पूरी तरह अलर्ट हो गई।

ट्रम्प का ऐलान- ईरान जंग जीती, लेकिन मिशन पूरा होने तक जंग जारी, शांति के लिए तेहरान की 3 शर्तें ये भी पढ़ें  ट्रम्प का ऐलान- ईरान जंग जीती, लेकिन मिशन पूरा होने तक जंग जारी, शांति के लिए तेहरान की 3 शर्तें

चंदौसी के बड़ा बाजार स्थित मोंटू ज्वैलर्स, जिसके मालिक हिमांशु अग्रवाल हैं, पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे GST की 10 सदस्यीय टीम ने छापा मारा। टीम में तीन महिला अधिकारी भी शामिल थीं। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुई यह कार्रवाई लगातार 21 घंटे तक चली और पूरी प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में की गई।

तेजस्वी यादव का एनडीए पर तीखा हमला: पूछा- 'डबल इंजन' के बावजूद बिहार पिछड़ा क्यों? ये भी पढ़ें  तेजस्वी यादव का एनडीए पर तीखा हमला: पूछा- 'डबल इंजन' के बावजूद बिहार पिछड़ा क्यों?

छापेमारी के दौरान टीम को करीब 16 किलो सोना, 8 क्विंटल 75 किलो चांदी और 34 कैरेट से अधिक डायमंड मिले। जांच के दौरान कारोबारी सिर्फ 439 ग्राम सोना और 120 किलो चांदी का ही हिसाब दे सका। शेष ज्वेलरी स्टॉक रजिस्टर में दर्ज नहीं थी, जिसे टीम ने सीज कर लिया। बरामद ज्वेलरी का बाजार मूल्य लगभग 33 करोड़ रुपये आंका गया है।

मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर' ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर'

GST अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ज्वेलर पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसे ऑनलाइन जमा कराया गया। इसके अलावा शोरूम और आवास से कारोबार से जुड़े लूज पर्चे और मोबाइल फोन में मौजूद डेटा भी जब्त किया गया है, जिसकी आगे जांच की जाएगी।

इस कार्रवाई के विरोध में चंदौसी के सर्राफा कारोबारियों में भारी रोष देखने को मिला। गुरुवार को व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और बाजार बंद कर धरने पर बैठ गए। भाजपा नेता और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत की। आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ और शुक्रवार को बाजार खोल दिया गया।

वहीं कारोबारी हिमांशु अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि GST अधिकारियों ने सर्वे के दौरान पूरा सहयोग किया और किसी प्रकार की बदसलूकी नहीं हुई। उन्होंने बाजार में फैल रही अफवाहों को गलत बताया।

GST विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई टैक्स चोरी पर सख्ती का संदेश है और आगे भी संदिग्ध गतिविधियों पर इसी तरह नजर रखी जाएगी।

Views: 253

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा जनपद मथुरा क्षेत्र में विकसित किए जा रहे राया अर्बन सेंटर व...
दिल्ली NCR  नोएडा 
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने राया अर्बन सेंटर व हैरिटेज सिटी परियोजना का निरीक्षण, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

संभल। ईद को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

तेज धूप से त्वचा को बचाना है? अपनाएं आसान और असरदार टिप्स

  नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज...
लाइफस्टाइल 
तेज धूप से त्वचा को बचाना है? अपनाएं आसान और असरदार टिप्स

मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल

नई दिल्ली। मोटापा अब सिर्फ दिखावे की समस्या नहीं रहा, बल्कि यह हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई...
हेल्थ 
मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल

मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी कर लौट रही युवती से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

   मुजफ्फरनगर। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व ईद की खरीदारी कर घर लौट रही एक युवती से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी कर लौट रही युवती से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

उत्तर प्रदेश

संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

संभल। ईद को लेकर आयोजित बैठक के दौरान दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर

सहारनपुर (गंगोह)। एक पिकअप अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। जिसमें सवार करीब छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर (गंगोह) में पिकअप पलटी, छह लोग घायल; चार की हालत गंभीर

मेरठ: गैस किल्लत और महंगाई पर 'आप' का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

   मेरठ। देशभर में गहराते रसोई गैस संकट और एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP)...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस किल्लत और महंगाई पर 'आप' का हल्लाबोल, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

कांशीराम जयंती से पहले सियासी संग्राम: मायावती का कांग्रेस पर दलित-विरोधी मानसिकता का आरोप

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीएसपी कार्यकर्ताओं से 15 मार्च को मनाई जाने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कांशीराम जयंती से पहले सियासी संग्राम: मायावती का कांग्रेस पर दलित-विरोधी मानसिकता का आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम