नोएडा: चोरी और मोबाइल स्नैचिंग के आरोप में दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के  सेक्टर-104 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से जेवरात, नकदी आदि चोरी करने वाले चोर को तथा एक मोबाईल फोन स्नैचर को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। 
 
 थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि तनवीर सिंह पुत्र बलजीत सिंह स्मार्ट होम सोसायटी सेक्टर-104 में रहते हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस गया तथा घर के अलमारी में रखा हुआ सोने-चांदी के जेवरात, नकदी आदि चोरी करके भागने लगा। पीड़ित के अनुसार जब वह घटना को अंजाम दे रहा था तभी वह तथा उनकी पत्नी जाग गए। उन्होंने दौड़कर चोर को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान चोर ने अपना नाम शाहरुख पुत्र अजीज बताया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने घटना की शिकायत थाने में की है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने पीड़ित के घर से चोरी किए हुए 8,500 नकद, 8 ऑस्ट्रेलियन डॉलर  सोने के कड़े, सोने का ब्रेसलेट, एक लेडिस ब्रेसलेट सोने का, झुमके, सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह चोरी की कई वारदातें कर चुका है।
 
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इसके अलावा 
थाना पुलिस द्वारा एक मोबाइल फोन स्नैचर को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़ गया अभियुक्त विकास कुमार पुत्र नीरज है। इसे सोम बाजार कट से को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के कब्जे से 1 अवैध तमन्चा  व स्नैचिंग के 2 मोबाइल फोन बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ नोएडा और बुलंदशहर के थानों में तीन मुकदमे दर्ज है।  बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
 
 
Views: 27

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

संसद में रसोई गैस की किल्लत पर भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारतीय संसद के भीतर भी दिखाई देने लगा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
संसद में रसोई गैस की किल्लत पर भारी हंगामा, तीन बार स्थगित हुई लोकसभा की कार्यवाही

ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत

मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में शामली के एक युवक की जान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम

मुजफ्फरनगर। जनपद में आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक एकता की एक शानदार तस्वीर शुक्रवार को पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम

2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय, मुजफ्फरनगर में गरजे नसीमुद्दीन, बोले- महंगाई और उत्पीड़न से त्रस्त जनता करेगी हिसाब'

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय, मुजफ्फरनगर में गरजे नसीमुद्दीन, बोले- महंगाई और उत्पीड़न से त्रस्त जनता करेगी हिसाब'

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा)। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और वितरण में धांधली करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने 'जीरो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

मुरादाबाद (बिलारी)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार की देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम