सेंट्रल नोएडा में दर्दनाक घटना: दिल्ली पुलिस के जवान की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

On



सेंट्रल नोएडा । उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र सेंट्रल नोएडा जोन थाना बिसरख क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस में तैनात एक जवान की लाइसेंसी पिस्टल से उसकी महिला मित्र ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, एवं जांच उपरांत के बाद पुलिस ने जानकारी दी, उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना एक पार्टी के दौरान हुई, जहां किसी बात को लेकर युवती और दिल्ली पुलिस के जवान के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद युवती ने जवान की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें  गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में किसानों और पुलिस में झड़प, अवैध अतिक्रमण और आवारा पशुओं को लेकर तनाव


ये भी पढ़ें  जेवर में बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी हिरासत में


सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले को युवती द्वारा आत्महत्या के प्रयास से जुड़ा मानते हुए आत्महत्या के दुष्प्रेरण के आरोप में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन, निवासी आरोपी आशीष पवार पुत्र खिलेंद्र सिंह पवार,को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आशीष पवार शादीशुदा है और मृतका उसकी मित्र थी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विवाद किन कारणों से हुआ और घटना के समय क्या परिस्थितियां थीं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें  नोएडा में यमुना विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माणों से मुक्त कराई 25 हेक्टेयर भूमि

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सृष्टि में संतुलन का महत्व: जीवन और प्रकृति में सामंजस्य बनाए रखना क्यों आवश्यक है

सृष्टि का क्रम ठीक प्रकार से चलता रहे इसके लिए हर क्षेत्र में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। संतुलन के...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
सृष्टि में संतुलन का महत्व: जीवन और प्रकृति में सामंजस्य बनाए रखना क्यों आवश्यक है

दैनिक राशिफल- 7 फरवरी 2026, शनिवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 7 फरवरी 2026, शनिवार

'घूसखोर पंडत' टाइटल पर सियासी भूचाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत वृंदावन के संतों ने जताई कड़ी आपत्ति

   मुंबई । नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में घिर गई है। फिल्म के टाइटल...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
'घूसखोर पंडत' टाइटल पर सियासी भूचाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत वृंदावन के संतों ने जताई कड़ी आपत्ति

आईपीओ लाने की तैयारी कर रही एनएसई ने जारी किए नतीजे, कंपनी का मुनाफा 37 प्रतिशत गिरा

   नई दिल्ली। इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष...
Breaking News  बिज़नेस 
आईपीओ लाने की तैयारी कर रही एनएसई ने जारी किए नतीजे, कंपनी का मुनाफा 37 प्रतिशत गिरा

TVS Raider 125 की नई कीमतें जारी, एंट्री लेवल वेरीएंट हुआ महंगा, जानिए पूरा अपडेट

अगर आप 125 सीसी सेगमेंट में एक स्टाइलिश और परफॉर्मेंस वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर...
ऑटोमोबाइल 
TVS Raider 125 की नई कीमतें जारी, एंट्री लेवल वेरीएंट हुआ महंगा, जानिए पूरा अपडेट

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमंे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

संभल। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में शुक्रवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक सरकारी स्कूल में जमकर हंगामा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय 
संभल में सरकारी स्कूल की दीवारों में लिखी गईं कुरान की आयतें, हिंदू संगठनों के विरोध पर दो अध्यापक निलंबित

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने गौकशी के वांछित इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, चोरी किए गए पोपलर के 06 लठ्ठे बरामद

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने 02 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये पोपलर के पेड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, चोरी किए गए पोपलर के 06 लठ्ठे बरामद