खतौली में ट्रेन की चपेट में आने से मेरठ के युवक की दर्दनाक मौत; गृहक्लेश के चलते कई दिन से था परेशान

शास्त्री नगर निवासी युवक ने रेलवे ट्रैक पर तोड़ा दम, जेब से मिले दस्तावेजों से हुई शिनाख्त, परिवार में मचा कोहराम

खतौली। जीआरपी खतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में गृहक्लेश और मानसिक परेशानी को हादसे की वजह माना जा रहा है।

रेलवे पिलर 100/35 के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, जीआरपी खतौली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे लाइन के पिलर नंबर 100/35 पर बुधवार को एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन से टकराते देख आसपास के लोग और रेलकर्मी मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें  शामली के जनप्रतिनिधियों की बड़ी जीत: रेल मंत्री ने तत्काल रुकवाया जलालाबाद अंडरपास का निर्माण, अब बनेगा ओवरब्रिज

जेब में मिले कागजों से हुई पहचान मौके पर पहुँची जीआरपी ने मृतक की तलाशी ली, तो उसकी जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान 26 वर्षीय विशाल खारी पुत्र रविंदर खारी निवासी शास्त्री नगर, मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत मेरठ स्थित उसके परिजनों को इस अनहोनी की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें  सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

मानसिक तनाव में था मृतक जीआरपी के अनुसार, परिजनों से प्राथमिक बातचीत में सामने आया है कि विशाल खारी पिछले कुछ दिनों से गृहक्लेश के कारण काफी मानसिक तनाव में था और परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  शामली में कार सवार बदमाशों का तांडव: बंद मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मोहल्ला, CCTV में कैद हुई वारदात

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

आरिफ सिद्दीकी | खतौली प्रतिनिधि Picture

वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

यूपी बोर्ड परीक्षा-2026: मुजफ्फरनगर प्रशासन हाई अलर्ट पर, नकल रोकने के लिए कड़े पहरे

मुजफ्फरनगर। आगामी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
यूपी बोर्ड परीक्षा-2026: मुजफ्फरनगर प्रशासन हाई अलर्ट पर, नकल रोकने के लिए कड़े पहरे

CM योगी के निर्देश पर फिल्म 'घूसखोर पंडत' की टीम पर FIR, लखनऊ में मामला दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के डायरेक्टर और टीम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
CM योगी के निर्देश पर फिल्म 'घूसखोर पंडत' की टीम पर FIR, लखनऊ में मामला दर्ज

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करने वाले युवक को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर वाहन से स्टंटबाजी करने वाले स्टंटबाज को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना परतापुर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करने वाले युवक को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

परीक्षा पे चर्चा 2026: जब PM मोदी बोले – सलाह सबकी सुनो, लेकिन करो वही जो सही लगे!

नई दिल्ली। 9वां संस्करण ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ आज सुबह 10 बजे शुरू हुआ और एक बार फिर करोड़ों छात्रों,...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
परीक्षा पे चर्चा 2026: जब PM मोदी बोले – सलाह सबकी सुनो, लेकिन करो वही जो सही लगे!

नोएडा: पार्टी में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की पिस्टल से युवती की मौत, जांच जारी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।  यहां राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी में...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: पार्टी में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की पिस्टल से युवती की मौत, जांच जारी

उत्तर प्रदेश

CM योगी के निर्देश पर फिल्म 'घूसखोर पंडत' की टीम पर FIR, लखनऊ में मामला दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के डायरेक्टर और टीम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
CM योगी के निर्देश पर फिल्म 'घूसखोर पंडत' की टीम पर FIR, लखनऊ में मामला दर्ज

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करने वाले युवक को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर वाहन से स्टंटबाजी करने वाले स्टंटबाज को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना परतापुर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करने वाले युवक को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

मेरठ पुलिस ने 455 ग्राम गांजा के साथ नशेड़ी को गिरफ्तार किया

मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने गांजा के साथ एक नशेडी को गिरफ्तार किया है। थाना लिसाडी गेट पुलिस 455...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने 455 ग्राम गांजा के साथ नशेड़ी को गिरफ्तार किया

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के छात्रों ने UGC NET 2025 में हासिल की शानदार सफलता

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि विभाग के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के छात्रों ने UGC NET 2025 में हासिल की शानदार सफलता