मुजफ्फरनगरः चरथावल ब्लॉक के स्वास्थ्य संस्थानों का सीएमओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं और सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने एवं जनसुविधाओं को और बेहतर करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने चरथावल ब्लॉक अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैबतपुर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर दद्देडू तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने चिकित्सीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, रोगियों को दी जा रही सेवाओं, अभिलेखों के रख-रखाव एवं स्टाफ की उपस्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर सेवाओं के संचालन की जानकारी भी ली।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैबतपुर एवं दद्देडू पर गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दी जा रही सुविधाओं तथा जनजागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए डॉ. तेवतिया ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल में ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, औषधि भंडार, प्रयोगशाला एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार, समय पर उपचार और संस्थान की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं की समीक्षा निरंतर जारी रहेगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां