मुजफ्फरनगर। DAV डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को रोवर/रेंजर राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर और बेसिक रोवर लीडर एवं बेसिक रेंजर लीडर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर का आयोजन सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (सहारनपुर एवं मेरठ मंडल) अमित कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
उद्घाटन अवसर पर प्रो. मुकेश चंद, समन्वयक रोवर/रेंजर, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर ने रोवर-रेंजर आंदोलन के उद्देश्यों और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण अरोड़ा (डी.ओ.सी. स्काउट) ने किया। रेंजर प्रभारी उषा कुशवाहा, रोवर प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. सुषमा सैनी (रेंजर लीडर) तथा सहदेव कुमार की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में प्रो. सुषमा सैनी एवं सहदेव कुमार ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, रोवर-रेंजरों और महाविद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। शिविर में बड़ी संख्या में रोवर-रेंजर, रोवर लीडर, रेंजर लीडर और शिक्षकगण शामिल हुए।

टिप्पणियां