मुजफ्फरनगर में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग की कार्रवाई, कई दुकानों का किया गया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने तहसील खतौली एवं सदर मुजफ्फरनगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 सदर एवं क्षेत्र-2 खतौली मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान दुकानों पर संचित स्टॉक की वैधता, लाइसेंस, अभिलेखों, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रेट लिस्ट, साइन बोर्ड एवं पीओएस मशीन आदि की गहन जांच की गई।
जिला आबकारी अधिकारी ने मौके पर मौजूद विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि सभी ब्रांड्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्थिति में ओवर-रेटिंग न की जाए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य आबकारी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा करना है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां