कोटद्वार के मोहम्मद दीपक के समर्थन में मुजफ्फरनगर में सड़क पर उतरी सामाजिक न्याय पार्टी, फर्जी मुकदमा वापस लेने की उठी बुलंद मांग
मुजफ्फरनगर। सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश ने उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी मोहम्मद दीपक कश्यप के खिलाफ दर्ज कथित फर्जी मुकदमे को लेकर सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
देवेंद्र कश्यप ने आरोप लगाया कि मामला यहीं नहीं रुका, बल्कि 31 जनवरी को करीब 200 से 250 बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दीपक कश्यप के घर पर धावा बोलते हुए उसके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी उत्तराखंड पुलिस ने हमलावरों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ित दीपक कश्यप के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया।
उन्होंने इसे “खुली गुंडागर्दी को प्रशासनिक संरक्षण” बताते हुए मुकदमा तत्काल वापस लेने और दीपक कश्यप को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस दौरान 1 फरवरी को रविदास जयंती के दिन चरथावल थाना क्षेत्र के गांव घिस्सूखेड़ा में हुए विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में दो नाबालिग बच्चों को गलत तरीके से फंसाया गया और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए गए। इस संबंध में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र भी सौंपा।
धरना-प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला व प्रदेश स्तर के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
देवेंद्र कश्यप ने कहा कि “कोटद्वार में दीपक कश्यप के साथ जो हुआ, वह कानून-व्यवस्था पर सीधा हमला है। पीड़ित पर ही मुकदमा लिख देना अन्याय की पराकाष्ठा है। ऐसे संगठनों को खुली छूट दी जा रही है। हम फर्जी मुकदमे वापस लेकर दीपक कश्यप को सुरक्षा देने की मांग करते हैं, वरना संघर्ष और तेज होगा।”
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां